Chaitra Navratri 2025: किस दिशा में स्थापित करें माता की चौकी? नोट करें चैत्र नवरात्रि 2025 के शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2025 Shubh Muhurat aur Mata Ki Chowki Vastu Niyam
X
चैत्र नवरात्रि के सभी 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है।
सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। चैत्र नवरात्रि के सभी 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 स

Chaitra Navratri 2025: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। चैत्र नवरात्रि के सभी 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 से 7 अप्रैल 2025 तक रहेगी। नवरात्रि के दौरान पूजा अनुष्ठान से जुड़े कई नियमों का ध्यान रखना आवश्यक है। चलिए जानते है, नवरात्रि में माता की चौकी किस दिशा में स्थापित करें? साथ ही जानेंगे चैत्र नवरात्रि 2025 के शुभ मुहूर्त के बारे में-

किस दिशा में स्थापित करें माता की चौकी?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, माता की प्रतिमा, तस्वीर या चौकी को घर के ईशान कोण और उत्तर-पूर्व दिशा में ही स्थापित करना चाहिए। ईशान कोण और उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना गया है। इसलिए इस दिशा में कोई भी पूजा-अनुष्ठान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

चैत्र नवरात्रि 2025 के शुभ मुहूर्त
(Chaitra Navratri 2025 Subh Muhurat)

हिंदू पंचांग के मुताबिक, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च शाम 04 बजकर 27 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 30 मार्च दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 से 7 अप्रैल, 2025 तक रहेगी। कलश स्थापना प्रतिपदा तिथि पर यानी 30 मार्च को सुबह 06 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक के शुभ मुहूर्त में की जा सकेगी।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story