Pen Holder Vastu Direction: घर और ऑफिस में पेन होल्डर रखने की सही दिशा क्या हैं? वास्तु शास्त्र से जानें

Best Direction for Pen Holder in Home and Office by Vastu Shastra
X
वास्तु शास्त्र में हर जगह रखी जाने वाली वस्तुओं की दिशा को निर्धारित किया गया है
वास्तु शास्त्र हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें कई ऐसे बातें और नियम बताये गए है, जिन्हें जीवन में अपनाना शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में घर, ऑफिस या दुकान,

Best Direction for Pen Holder by Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें कई ऐसे बातें और नियम बताये गए है, जिन्हें जीवन में अपनाना शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में घर, ऑफिस या दुकान, हर जगह रखी जाने वाली वस्तुओं की दिशा को निर्धारित किया गया है, जिसके शुभ परिणाम संबंधित व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते है। ऐसा ही एक नियम है, पेन होल्डर की दिशा, जिसके बारे में संभवतया आप परिचित नहीं होंगे।

अक्सर देखा जाता है कि, हम लोग पेन का इस्तेमाल करने के बाद उसे कहीं भी रख देते है। आमतौर पर भारतीय घरों में ना तो पेन सही जगह रखा जाता है और ना ही पेन होल्डर (पेन रखने का स्टैंड)। इसकी वजह से अशुभ परिणाम झेलने पड़ते है। जानते है पेन होल्डर रखने की सही वास्तु दिशा और नियम-

घर में पेन होल्डर रखने की दिशा
(Pen Holder Direction in Home)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पेन होल्डर को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को अपने जीवन में शिक्षा और ऑफिस कार्य के क्षेत्र में हमेशा सफलता की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना बन जाती है। ऐसे लोगों को कभी भी किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना करना नहीं पड़ता है। अगर आप घर में रखे पेन होल्डर में बिना कैप के पेन को रखते है, तो इस आदत को सुधार लें। वास्तु अनुसार बिना कैप का पेन गृह क्लेश को आमंत्रित करता है।

ऑफिस में पेन होल्डर रखने की दिशा
(Pen Holder Direction in Office)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस में पेन होल्डर को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को अपने जीवन में कभी भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता। जिस तरह वास्तु अनुसार ही ऑफिस में बैठने की दिशा निर्धारित होती है, ठीक उसी तरह पेन होल्डर को रखने की भी दिशा का ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story