Logo
Aaj ka Rashifal, 25 फरवरी 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 25 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, मंगलवार (25 Feb 2025) को मेष राशि वालों का दिन आज काफी अच्छा बीतेगा। धन आगमन के योग है। कुंभ वाले हनुमान मंदिर में दीप जलाएं, शुभता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मिथुन राशि जातकों को आज अलर्ट रहने की जरूरत है। धोखा मिल सकता है।  4 राशि वालों को मिलाजुला फल मिलेगा। वहीं कुछ राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (25 फरवरी) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (25 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (25 february ka mesh rashifal)
आज आपको विनम्रता पूर्वक कार्य करने की जरूरत है। आज शाम को किसी बड़ी पार्टी के आयोजन में शामिल होने का आपको ऑफर आ सकता है। आज आपका नकद पैसा खर्च होने की भी संभावना है। लेकिन कहीं से पैसा आ सकता है। इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अपने काम पर ध्यान दें।
आज की सलाह: अपने व्यवहार में लचीलापन शामिल करें। इससे आपको काफी फायदा होगा साथ ही आपके काम भी अच्छे से होंगे। 
भाग्यशाली रंग: मैटी, लकी नंबर: 9

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (25 february ka vrishabh rashifal)
आज आपको अपने आस-पास के लोगों पर नजर रखने की जरूरत है। आपको आज कोई खास व्यक्ति धोखा देने की कोशिश कर सकता है। कागजी कामों में सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें नहीं तो आपको पेट संबंधित बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
आज की सलाह: खानपान पर आज आपको ध्यान देने की जरूरत है।  
भाग्यशाली रंग: हल्का सफेद, लकी नंबर: 2

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (25 february ka mithun rashifal)
आज आप दिन भर अलर्ट रहें, चौकन्ना रहें। कोई है, जो पीठ पीछे षड़यंत्र रच रहा है। वह दुश्मन की तरह व्यवहार कर सकता है। आपको लड़ाई-झगड़े से दूर रहना हैं।  आपका चुप रहना ही आपका सबसे बड़ा हथियार है। काले कपड़े अवॉइड करें। आज कड़े संघर्ष के बाद ही कुछ हासिल हो सकता है।  स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है।  धन की स्थिति सामान्य है। आज उधार चुकाना अच्छा रहेगा। 
आज की सलाह: किसी भी समस्या से निपटने के लिए खुद को तैयार रखें। कोई आपको परेशान करने का प्रयास कर सकता है। 
भाग्यशाली रंग: ब्लैक, लकी नंबर: 1

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (25 february ka kark rashifal)
आज आपके सामने कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। इससे पीछे हटने से बचें। यह आपके करियर के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपके परिवार के सदस्यों से आज अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। लेकिन आपको खानपान पर ध्यान देना है। व्यस्तता के बीच अपने लिए भी समय निकालें।
आज की सलाह: प्रेमी के साथ खरीदारी करें। लाल रंग का कपड़ा खरीदना आज आपके लिए काफी शुभ रहेगा।।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 5

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (24 february ka singh rashifal)
आज आपको अपने पेशे से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जिसको लेकर आप अपने घर परिवार में विचार-विमर्श कर सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास आपको करना चाहिए। आपके लिए यह एक अच्छा समय साबित हो सकता है। कार्यों के बीच आपको आराम की जरूरत है।
आज की सलाह: अगर आप काम को लेकर काफी दिनों से आराम नहीं किए तो आज आपको आराम करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 9

कन्या राशि – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (25 february ka kanya rashifal)
आज आप कोई नई संपत्ति खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। यह बेशकीमती भी हो सकती है। जिसमें धन अत्यधिक खर्च होगा। काम के बीच में आज आप छुट्टी भी ले सकते हैं। दिनभर आप खुशियों और आनंद से भरे रहेंगे। आज का भाग्य का साथ मिलेगा। जो भी जरूरी काम हों, उन्हें निपटा लें। बजरंगबली की पूजा आपको करनी चाहिए।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर जाकर आपको आज हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए। इससे आपके पुराने कष्ट धीरे-धीरे दूर होंगे।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 2

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (25 february ka tula rashifal)
आज आप खुद का मूल्यांकन कर सकते हैं। अपने आप को तलाशने का प्रयास करेंगे। कोई आज आपको शैक्षणिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कोई तीसरा व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है। इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहने का ही प्रयास करें। प्रियजनों के बीच समय बिताने का प्रयास करें।
आज की सलाह: लाल रंग का चंदन लगाएं। दिन काफी अच्छा गुजरेगा। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 7

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (25 february ka vrishchik rashifal)
आज आपकी अचानक से जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है। इस दौरान आप एक-दूसरे के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे। प्रेम जीवन पहले से ज्यादा मजबूत होगा। स्वास्थ्य की स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। कहीं से आज बड़ी मात्रा में धन आने की उम्मीद है। धन का इस्तेमाल सही जगह पर करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: धन का इस्तेमाल सही जगह पर करें। आपको हमेशा धन मिलता रहेगा। 
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 22

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (25 february ka dhanu rashifal)
काफी लंबे समय के बाद आपके पास कई नए अवसर आ रहे हैं। इसलिए इसका लाभ उठाने का प्रयास करें। समय आपके फेवर में है। आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में काफी लाभ की संभावना है। आज आपके मन अनुसार कार्य होगा।
आज की सलाह: नए अवसरों का लाभ उठाएं। शाम के समय हनुमान मंदिर जाकर दीप जलाएं। 
भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: 4

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (25 february ka makar rashifal)
परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज अचानक से खराब हो सकता है। इसलिए उसकी देखभाल करें। हालांकि आप आज कुछ आधिकारिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। जिसकी वजह से आप समय नहीं दे पाएंगे। इसके लिए आप छुट्टी भी ले सकते हैं। वित्तीय स्थितियों में सुधार होगा। जल्दबाजी से बचें।
आज की सलाह: लाल रंग के कपड़े पहनें। बजरंग बली की कृपा आप पर बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 2

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (25 february ka kumbh rashifal)
आप आज मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इसका कोई उपाय ढ़ूढ़ने का आपको प्रयास करना चाहिए। काम का लोड रहेगा, लेकिन धन की स्थिति उत्तम है। अटका हुआ धन मिलने के योग हैं। आज आप जितना प्रयास करेंगे, उतना ही फायदा होगा। अधूरे काम को पूरा करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य उत्तम है। जीवन साथी का सहयोग मनोबल में वृद्धि करेगा। वाहन धीमें चलाएं।  
आज की सलाह: आज आप शाम के समय हनुमान मंदिर जाकर दीप जरूर जलाएं। दिन सकारात्मक बीतेगा। 
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 3

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (25 february ka meen rashifal)
आज आपको कोई अपने झांसे में लेने का प्रयास कर सकता है। आप उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। अन्यथा आपके भरोसे का फायदा उठा लेंगे। वित्तीय संकट भी आज पैदा होने की संभावना है। आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आज के दिन आप कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।
आज की सलाह: बड़ा निर्णय लेने से बचें क्योंकि आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा बीत सकता है। 
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 1

5379487