Aaj Ka Rashifal, 16 June 2024: कुंभ राशि वाले रहे सावधान; वृश्चिक वालों को मिलेगा धनलाभ, जानिए इन राशि वालों का कैसा गुजरेगा दिन

Aaj ka rashifal
X
मेष से लेकर मीन राशि तक बुधवार यानी 17 जनवरी 2024 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal, 16 June 2024: आज रविवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? जानिए 16 जून 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 16 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 16 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें रविवार यानी 16 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)

सूर्योदय: प्रातः 05:23
सूर्यास्त: संध्या 07:20 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन तिल या घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 36 से 12 48 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.56 से 16.59 तक।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:54 से 08:54 तक अमृत
सुबह 08:54 से 10:54 तक चंचल
सुबह 10:53 से 12:53 तक चंचल
दोपहर 12:53 से 02:51 तक अमृत
दोपहर 02:54 से 07:54 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:54 तक लाभ
रात 09:54 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। किसी बड़े काम को करने में आपके मन का रुझान रहेगा। नए कार्य संबंधित योजना से आज आपको बड़ा लाभ होने की संभावना है। लाभ के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।
लकी नंबर: 61, शुभ रंग: हरा

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
किसी शुभ अवसर में भाग लेने का समय है। मनपसंद भोजन आज आपको प्राप्त हो सकता है। व्यापार आपका ठीक-ठाक चलेगा। परिवार व मित्रों के साथ समय सफलतापूर्वक बीतेगा। धनलाभ के अवसर आपके हाथ आएंगे।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज खर्च अधिक रहेगा, बजट बिगाड़ सकता है। धर्य बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। कोर्ट व कचहरी के कार्य आज पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा टाइम आपका व्यतीत होगा।
लकी नंबर: 24, शुभ रंग: चैती

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज आय में आपके वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख संपदा बनी रहेगी। जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखें। कचहरी के कार्यों में अनुकूलता बनी रहेगी। मित्रों से लंबी बातचीत करने से टेंशन दूर होगी।
लकी नंबर: 42, शुभ रंग: नारंगी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
पैसों के लेनदेन में आज विवाद हो सकता है। भूमि भवन संबंधी समस्या आज दूर हो जाएगी। रोजगार प्राप्त के योग आज बना रहे हैं। परिवार या दोस्तों के साथ वाद विवाद हो सकता है।
लकी नंबर: 56, शुभ रंग: हल्का नीला

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
यात्रा आपकी सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। लोगों की हेल्प करने का अवसर आपको प्राप्त होगा। काफी समय से अटके हुए कार्य आज आपके पूर्ण होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
लकी नंबर: 47, शुभ रंग: ग्रे

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज आपको किसी ना किसी वजह से टेंशन बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में बचकर रहे। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। धन लाभ के अवसर आपके हाथ आएंगे।
लकी नंबर: 71, शुभ रंग: काला

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आज ना लें। आज आपको अपने कार्य में सफलता मिल सकती है। अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: लाल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
किसी की बातों का आज भरोसा ना करें। नवीन वस्त्र आभूषण प्राप्त होने के योग हैं। व्यावसायिक यात्राएं आपके लिए लाभदायक होगी। नौकरी में भी आपकी जवाबदारी आज बढ़ सकती है।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
परिवार की आवश्यकताओं के लिए आज भाग दौड़ ज्यादा करना पड़ेगा। वहां मशीनरी के प्रयोग में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों के झगड़े से टेंशन बनी रहेगी। धन के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग: हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
जोखिम भरे कामों से आज आपको नुकसान होगा। शारीरिक कष्ट आपको मिल सकता है। फैमिली में आपका मन मोटा होगा। सुख के साधनों पर सोच विचार कर व्यय करें। बिजनेस ठीक रहेगा।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: काला

मीन राशि (Today's Pisces Horoscope)
किसी अपरिचित पर आज ज्यादा भरोसा ना करें। किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें। नौकरी में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में आज पार्टनर को गिफ्ट देना चाहिए।
लकी नंबर: 52, शुभ रंग: सफेद

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story