Logo
26 February 2026 Ka Panchang: यहां पढ़ें गुरुवार (26 फरवरी 2026) फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

26 February 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो रात्रि 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 49 मिनट
  • सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 19 मिनट

शुभ मुहूर्त

  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:11 से 12:57 तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:29 से 3:15 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:16 से 6:42 तक
  • अमृत काल: रात्रि 1:23 से 2:53 तक

अशुभ काल

  • राहुकाल: दोपहर 2:00 से 3:27 तक
  • यमगंड: सुबह 6:49 से 8:16 तक
  • गुलिक काल: सुबह 9:42 से 11:08 तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 10:39 से 11:25 तक

गुरुवार का धार्मिक महत्व
गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित है। शास्त्रों में इस दिन पीले वस्त्र धारण करना, पीली वस्तुओं का दान करना और केसर या हल्दी का तिलक लगाना शुभ माना गया है। भगवान नारायण की पूजा, विष्णु सहस्रनाम का पाठ तथा जरूरतमंदों को भोजन कराना विशेष फलदायी होता है। केले के वृक्ष की पूजा भी इस दिन की जाती है।

नरसिंह द्वादशी, भगवान विष्णु के उग्र अवतार श्री नरसिंह को समर्पित है। यह पर्व द्वादशी तिथि में मनाया जाता है। 26 फरवरी की मध्यरात्रि के बाद एकादशी प्रारंभ होगी, इसलिए द्वादशी तिथि अगले दिन पड़ेगी। नरसिंह द्वादशी का व्रत एकादशी के अगले दिन, द्वादशी तिथि में रखा जाएगा। व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले किया जाता है। इस व्रत का महत्व यह है कि इससे भय, बाधा और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है तथा साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

5379487