Rang Panchami 2025: रंग पंचमी कब है 19 या 20 मार्च को? नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

19 March 2025 Rang Panchami Date Time and Shubh Muhurat
X
रंगपंचमी के दिन ही भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी ने एक संग होली खेली थी।
Rang Panchami 2025: प्रतिवर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होली मनाई जाती है। इसके पांचवें दिन 'रंगपंचमी' आती है, जिस पर देवी-देवताओं की विधिवत पूजा की जाती है और उन्हें रंग लगाया जाता है।

Rang Panchami 2025: प्रतिवर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होली मनाई जाती है। इसके पांचवें दिन 'रंगपंचमी' आती है, जिस पर देवी-देवताओं की विधिवत पूजा की जाती है और उन्हें रंग लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंगपंचमी की यह परंपरा निभाने से देवी-देवताओं की कृपा परिवार पर बनी रहती है। रंगपंचमी का पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। सनातन धर्म में इस पर्व को विशेष और महत्वपूर्ण माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, रंगपंचमी के दिन ही भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी ने एक संग होली खेली थी। इस विशेष होली को देखने के लिए देवी-देवता भी पृथ्वी लोक पर पधारे थे। यही कारण है कि, रंगपंचमी के इस पर्व को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। चलिए जानते है सही तिथि और शुभ मुहूर्त-

रंग पंचमी 2025 कब है? (Rang Panchami 2025 Date and Time)
हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, रंगपंचमी का विशेष पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह तिथि इस वर्ष 18 मार्च रात 10 बजकर 09 मिनट पर शुरू होगी और 20 मार्च रात 12:36 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि को देखते हुए रंगपंचमी 19 मार्च को मनाई जायेगी।

रंग पंचमी 2025 शुभ मुहूर्त (Rang Panchami 2025 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त : शाम 04:51 से शाम 05:38 तक।
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02:30 से दोपहर 03.54 तक।
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 06:29 से शाम 06:54 तक।
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:05 से रात्रि 12:52 तक।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story