haribhoomi hindi news
12 March 2026 Ka Panchang: यहां पढ़ें गुरुवार (12 मार्च 2026) चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

12 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 मार्च 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

आज का पंचांग

  • विक्रम संवत – 2082
  • संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
  • शक संवत – 1947
  • हिजरी सन् – 1447
  • मुहर्रम मास – 22 रमजान
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – चैत्र
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष

आज की तिथि, नक्षत्र और योग

  • तिथि – नवमी तिथि अगले दिन सूर्योदय से पहले सुबह 6:29 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी।
  • नक्षत्र – मूल नक्षत्र रात्रि 12:44 बजे तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारंभ होगा।
  • योग – सिद्धि योग सुबह 9:59 बजे तक रहेगा, इसके बाद व्यतिपात योग का प्रभाव रहेगा।
  • करण – तैतिल करण शाम 5:24 बजे तक रहेगा, उसके बाद गर करण शुरू होगा।

राहुकाल
राहुकाल का समय – दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक

दिशा शूल
आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा।

उपाय: यदि दक्षिण दिशा की यात्रा टालना संभव न हो, तो यात्रा शुरू करने से पहले थोड़ा फलाहार या दही का सेवन कर लेना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक प्रभाव कम होने की मान्यता है।

चंद्रमा की स्थिति
आज चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। ज्योतिष के अनुसार धनु राशि में चंद्रमा का गोचर व्यक्ति को सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक रुचि और नए विचारों की ओर प्रेरित कर सकता है।

12 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से संतुलित माना जा सकता है। जहां सुबह के समय सिद्धि योग और शुभ चौघड़िया बन रहे हैं, वहीं राहुकाल के समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यदि शुभ समय में नए कार्य शुरू किए जाएं और दिशा शूल व राहुकाल का ध्यान रखा जाए, तो दिन को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।

7