'मस्क हमेशा साथ रहेंगे': व्हाइट हाउस में आज डोनाल्ड ट्रम्प की प्रेस कॉन्फ्रेंस, टेस्ला के मालिक भी रहेंगे साथ

Elon Musk: US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एलन मस्क की सराहना की है। डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार (30 मई) की रात इलॉन मस्क के साथ व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा-मस्क हमेशा हमारे साथ रहेंगे।

Updated On 2025-05-31 08:45:00 IST

Elon Musk: अमेरिका के अरबपति एलन मस्क ने 'ट्रम्प सरकार' का साथ छोड़ दिया है। गुरुवार (29 मई) को मस्क ने 'X' सरकारी कामकाज छोड़ने की जानकारी दी। US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एलन मस्क की सराहना की है। डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार (30 मई) की रात इलॉन मस्क के साथ व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा-यह उनका (मस्क) का आखिरी दिन है, लेकिन वे हमेशा हमारे साथ रहेंगे और हर तरह से हमारी मदद करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि मस्क शानदार हैं।  

मस्क ने कहा-मेरा समय समाप्त
बता दें कि एलन मस्क ने ट्रम्प सरकार' का साथ छोड़ दिया है। गुरुवार (29 मई) को X पर लिखा-चूंकि विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा निर्धारित समय समाप्त हो रहा है। मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को फिजूलखर्ची को कम करने के अवसर के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। DOGE मिशन समय के साथ और मजबूत होगा क्योंकि यह सरकार में जीवन का एक तरीका बन जाएगा।

5 महीने ही दे पाए सेवा
डोनाल्ड ट्रम्प ने नवंबर 2024 में राष्ट्रपति का चुनाव जीता। ट्रम्प ने सरकारी खर्च में कटौती और नौकरशाही को कम करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE) नाम से नया विभाग बनाया। ट्रम्प ने विभाग की कमान एलन मस्क को सौंपी। पद पर रहते हुए मस्क ने कई सिफारिशें कीं जिन्हें ट्रम्प प्रशासन ने लागू किया और बड़े स्तर पर प्रशासन के कामकाज से लोगों की छटनी की। 5 महीने सेवा देने के बाद गुरुवार को मस्क ने ट्रम्प सरकार का साथ छोड़ दिया। मस्क ने ट्रम्प प्रशासन से खुद को अलग करने का ऐलान किया।

ट्रम्प के एक विधेयक पर जताई थी नाराजगी
जानकारी के मुताबिक ट्रम्प ने DOGE प्रमुख के तौर पर मस्क की नियुक्ति 30 मई 2025 तक के लिए ही की थी। यानी जब मस्क ने इस्तीफा दिया, उसके एक दिन बाद ही उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था। बता दें कि ट्रम्प सरकार के एक विधेयक बिग ब्यूटिफूल बिल में मल्टी-ट्रिलियन डॉलर की टैक्स ब्रेक, रक्षा खर्च में भारी वृद्धि और आव्रजन नियंत्रण उपाय से जुड़े खर्च शामिल है। मस्क ने इसे लेकर कहा था कि यह बिल DOGE के काम को कमजोर करता है। इससे घाटा बढ़ सकता है। ट्रंप ने इस पर ओवल ऑफिस में कहा था कि मैं इसके कुछ हिस्सों से खुश नहीं हूं, लेकिन हम देखेंगे कि आगे क्या होता है। 

Tags:    

Similar News