नाइजीरिया में ईंधन टैंकर दुर्घटना में 147 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल 

नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में मंगलवार देर रात एक ईंधन टैंकर पलट गया। पेट्रोल फैलने से विस्फोट हो गया, जिसमें 147 लोगों के मरने की खबर है। यह दुर्घटना ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुई।

By :  Dilip
Updated On 2024-10-17 01:04:00 IST
नाइजीरिया में ईंधन टैंकर दुर्घटना में 147 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में मंगलवार देर रात एक ईंधन टैंकर पलट गया। पेट्रोल फैलने से विस्फोट हो गया, जिसमें 147 लोगों के मरने की खबर है। यह दुर्घटना ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुई। पुलिस और राज्य आपातकालीन सेवाओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि यह दुर्घटना अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में हुई , जो हालिया दुर्घटनाओं में से सबसे बड़ी है। यह देश वैसे भी अपने व्यापक सुरक्षा खतरों और जीवन यापन की सुविधाओं के संकट से जूझ रहा है।

जिगावा राज्य आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख हारुना मैरिगा ने दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 147 बताई। स्थानीय पुलिस प्रवक्ता लॉन शिसु एडम ने कहा कि टैंकर प्राचीन शहर कानो से उत्तर में योबे राज्य जा रहा था, जब राजधानी अबुजा से लगभग 530 किलोमीटर (330 मील) उत्तर में तौरा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में माजिया शहर के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह पलट गया और चारों तरफ ईंधन फैल गया।

एडम ने कहा कि ग्रामीणों ने तेल के रिसाव से पेट्रोल निकालने का प्रयास किया।  नतीजन, क्षेत्र में आग भड़क गई और विस्फोट हो गया, जिसके कारण कई लोगों की मौत हो गई। एडम ने कहा कि 50 अन्य घायल हो गए और उन्हें रिंगिम और हेडेजिया कस्बों के स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मैरीगा ने कहा कि बुधवार को मृतकों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। नाइजीरिया में ज्यादातर सड़कों की हालत खस्ता है और उनमें गड्ढे ही गड्ढे हैं।  इसी वजह से यहां हर साल होने वाली दुर्घटनाओं में दर्जनों लोगों की जान चली जाती है।

Similar News