HONOR Magic V5: दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन 2 जुलाई को होगा लॉन्च, Samsung Z Fold 7 से होगा मुकाबला

HONOR 2 जुलाई 2025 को लॉन्च करेगा Magic V5, जिसे दुनिया का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल स्मार्टफोन बताया जा रहा है। जानें इसके फीचर्स, लॉन्च डेट और Samsung Z Fold 7 से तुलना।

Updated On 2025-06-29 21:39:00 IST

HONOR Magic V5 फोल्डेबल फोन 2 जुलाई को लॉन्च होगा।

HONOR Magic V5 Launch Date: फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड HONOR ने ऐलान किया है कि वह अपना अगला फोल्डेबल फ्लैगशिप HONOR Magic V5 को 2 जुलाई 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल स्मार्टफोन बताया है। यह घोषणा HONOR के CEO James Lee ने MWC शंघाई 2025 इवेंट के दौरान की।

क्या है खास HONOR Magic V5 में?

  • संभावित मोटाई: Magic V3 की ही तरह Magic V5 भी बेहद पतला होगा – V3 की मोटाई 4.35mm (अनफोल्डेड) और 9.2mm (फोल्डेड) थी। Magic V5 इससे भी पतला हो सकता है।
  • चिपसेट: लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 Elite प्रोसेसर।
  • डिस्प्ले: 7.95 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन।
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा, AI-सपोर्टेड फोटो फीचर्स।
  • बैटरी: अनुमानित 6100mAh, जिससे पतले डिजाइन में भी दमदार बैकअप मिलेगा।
  • AI फीचर्स: फोटोग्राफी, मल्टीटास्किंग और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन में बेहतर अनुभव।

Samsung Galaxy Z Fold 7 से मुकाबला

HONOR का यह नया डिवाइस सीधा मुकाबला करेगा Samsung Galaxy Z Fold 7 से, जो 8 जुलाई 2025 को लॉन्च हो रहा है। दोनों ब्रांड प्रीमियम फोल्डेबल कैटेगरी में आमने-सामने होंगे, ऐसे में यूजर्स के पास शानदार विकल्प होंगे।

Samsung जहां फोल्डेबल मार्केट में वर्षों से लीड कर रहा है, वहीं HONOR अब इसे चुनौती देने की तैयारी में है। यदि HONOR Magic V5 अपने वादों पर खरा उतरता है, तो यह स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है।

लॉन्च डेट
HONOR Magic V5 को 2 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा।

Tags:    

Similar News