Leopard Video : तेंदुआ ने पी शराब, फिर करने लगा पालतू जानवर जैसी हरकतें; नजारा कर देगा हैरान

Leopard Video : क्या कोई जंगली जानवर शराब को पी सकता है। आप कहेंगे नहीं..। लेकिन एक वीडियो में तेंदुआ शराब के नशे में पालतू जानवर की तरह हरकतें करने लगा। फिर क्या था लोगों ने उसे घेर लिया और अपने मुताबिक टास्क देने लगे। इस मजेदार वीडियो को देखा हैरान हो जाएंगे। 

Updated On 2024-02-24 22:57:00 IST
Leopard Like a Pet

Leopard Video : कहते हैं शराब पीने के बाद इंसान अपने सोचने-समझने की बुद्धि खो देता है। नशे में वह गलत काम भी कर देता है और उसे पता भी नहीं चलता है। क्या हो अगर यही शराब कोई जंगल का खूंखार जानवर पी ले। जी हां... आप सही पढ़ रहे हैं। एक वायरल हो रहे वीडियो को देखकर तो यही लगता है कि तेंदुआ ने शराब पी ली है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि तेंदुआ इंसानों के एक समूह के बीच विचरण कर रहा है। यही नहीं वह लोगों को फॉलो भी कर रहा है। तेंदुआ इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। वीडियो को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि यह सच में तेंदुआ भी है। लोग उसे पालतू जानवर की तरह ट्रीट कर रहे हैं। 

वायरल हो रहे इस वीडियो को mwanaa_bishop नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया 'यह तेंदुआ महाराष्ट्र के तारागढ़ नाम के एक गांव की शराब की भट्टी में घुस गया और वहां उसने शराब पी ली। इसके बाद तेंदुए की हालत किसी शराब पिए हुए शख्स की तरह हो गई। शराब के इस नशे में तेंदुआ ये भी भूल गया कि वो कोई पालतू जानवर नहीं बल्कि एक खतरनाक तेंदुआ है। 

इसे भी पढ़ें : VIDEO: कन्नड़ कार्यकर्ताओं ने दुकानों में लगे इंग्लिश स्टीकर हटाएं, कहा- हमारी भाषा के ऊपर अंग्रेजी बर्दाशत नहीं...

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को अब तक करीब 7 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा " leopord is paid actor"। दूसरे यूजर ने लिखा- आज शेर पूरी रात रोएगा। एक और यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा- 'तेंदुए का तो आतंक ही खत्म हो गया'। हालांकि तेंदुआ के शराब पीने की बात की पुष्टि हरिभूमि नहीं करता है। वहीं कुछ लोग इसे ट्रेंकुलाइज तेंदुआ भी बता रहे हैं। 
 

Similar News