Logo
election banner
Kannada Language Isuue : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कन्नड कार्यकर्ता बााजर में निकले। उन्होंने दुकानों में इंग्लिश नाम के स्टीकर हटा दिए।

Kannada Language Isuue : कर्नाटक में भाषा के विवाद ने फिर से जन्म ले लिया है। कन्नड एक्टिविस्ट नाम से जाने-जाने वाले इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमारी मृत भाषा के ऊपर इंग्लिश को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। इन कार्यकर्ताओं का सड़कों पर निकलकर स्टीकर्स को हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इससे पहले भी कन्नड भाषा को लेकर बेंगलुरु शहर की दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी। कई लोगों ने सड़कों पर उतरकर साइनबोर्ड नष्ट कर दिए तो कुछ लोगों ने शोरूमों पर हमला कर दिया। 

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा- साइन बोर्ड को लेकर दुकानदार और कन्नड़ कार्यकर्ता के बीच कलेश, क्योंकि अंग्रेजी के अक्षर, कन्नड़ भाषा के अक्षरों से बड़े हैं। इस वीडियो को 3 लाख 33 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं इस पर कई लोगों ने अपनी टिप्पणी की है।

इसे भी पढ़ें : Elephant Attack Video : हाथी के पास चली गई लड़की, सूंड उठाकर फेंका इतनी दूर...

एक यूजर ने कमेंट किया- मुझे बताओ तुम लोग बेरोजगार हो ना। एक दूसरे यूजर ने कहा- ये लोग अपनी अंधभक्ति और संकीर्ण सोच से कन्नड़ को देश की सबसे तिरस्कृत भाषा बना रहे हैं। राज्य के तौर पर यह बेहद गलत है। एक अन्य यूजर ने इमोजी शेयर करते हुए लिखा- थोरी-थोरी हिंदी आता 😭😭। मुझे लगता था कि दक्षिण भारतीय उच्च शिक्षित और सबसे सभ्य होते हैं, लेकिन यह सरासर पागलपन है 🤦‍♂️
 

5379487