Exclusive: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का अब तक का सबसे बड़ा सरेंडर, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण होने जा रहा है। 140 से अधिक नक्सली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम के सामने जगदलपुर में आत्मसमर्पण करेंगे। सुरक्षा के बीच 70 हथियार भी सौंपे जाएंगे। पूरा अपडेट और वीडियो देखें।
By : sumit kumar
Updated On 2025-10-17 00:34:00 IST
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 140 से अधिक नक्सली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम की मौजूदगी में जगदलपुर में आत्मसमर्पण करेंगे। इनमें सीसी मेंबर रूपेश और माड़ डिवीजन की सचिव रणिता भी शामिल हैं। सभी नक्सली तीन बसों में सवार होकर भारी सुरक्षा के बीच जगदलपुर पहुंच रहे हैं। नक्सली अपने साथ करीब 70 हथियार भी सौंपेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने इसे “ऐतिहासिक सरेंडर” बताया है और कहा कि बस्तर में शांति और विकास का नया अध्याय शुरू हो रहा है।
पूरी खबर एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें।