Lata Mangeshkar Ram Aayenge Song: स्वर्गीय लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे' सॉन्ग, इमोशनल हो गए यूजर्स; आप भी सुनें 

Lata Mangeshkar Ram Aayenge Song: स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे' सॉन्ग सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। दरअसल, इस सॉन्ग को AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से बनाया गया है। गाने की आवाज हूबहू लता दीदी की आवाज से मिल रही है यही वजह है कि यह लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। 

Updated On 2024-01-24 17:49:00 IST
Lata Mangeshkar Ram Aayenge Song

Lata Mangeshkar Ram Aayenge Song : आज के समय हर चीज में टेक्नोलॉजी का दखल है। टेक्नोलॉजी से हमारे हर काम आसान हो गए हैं। क्रिएटिव वर्क में आजकल एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बोलबाला देखा जा रहा है। AI  का उपयोग करके लता मंगेशकर की आवाज में राम आएंगे सॉन्ग बनाया गया है। जो काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को सुनकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि यह लता दीदी की ऑरिजनल वॉयस नहीं है।  

लता दीदी को AI से बनी आवाज में सुनें 

Full View

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की स्थापना के बाद से सोशल मीडिया भगवान राम के भजनों से भर गया है। पिछले दिनों रामलला की मूर्ति का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें AI का यूज करके मूर्ति को जीवंत दिखाया गया था। वहीं अब भारत में स्वर कोकिला के नाम से विख्यात स्वर्गीय लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे' सॉन्ग बनाया गया है। इसे यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। वहीं लोगों के बीच पहुंचते ही इसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने को अब तक 67 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह आंकड़ा काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। गाने को यूजर्स जमकर लाइक भी कर रहे हैं। यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने पर कई लोग कॉमेंट कर रहे हैं।

इमोशनल हुए यूजर्स

एक शख्स ने लिखा है- जीवंत हो गई अमर लता मंगेशकर की मधुर वाणी, धन्यवाद बहुत बहुत धन्यवाद आपका। एक और यूजर ने लिखा है-एआई उनकी आवाज की एसेंस तो कॉपी कर सकती है लेकिन वो इमोशनल नोट्स नहीं कॉपी कर सकती है, खासकर उनके आवाज की मिठास। एक और यूजर ने लिखा है- ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मां सरस्वती खुद श्रीराम के लिए गा रही हैं। एक शख्स ने लिखा- न जाने सुबह से कितनी बार सुन चुका हूं लेकिन मन नहीं भर रहा है।

Tags:    

Similar News