Dragon Returns: चंबल के घर में दिखा ड्रैगन जैसा रहस्यमयी जीव, वायरल वीडियो देख यूजर्स के हुए रोंगटे खड़े

Dragon Returns: वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के चंबल में ड्रैगन जैसा रहस्यमयी जीव देखे जाने के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं। अभी तक जिला प्रशासन या वन विभाग की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

Updated On 2026-01-25 17:31:00 IST

वायरल वीडियो में ड्रैगन की वापसी का दावा किया जा रहा है, जानिये पीछे का सच।

Dragon Returns : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो की भरमार के बीच अब दहशत फैलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चंबल में ड्रैगन जैसा रहस्यमयी जीव दिखाई दिया है। यह जीव मुंह से आग की पलटें निकालता है और कुत्तों के हमले भी तीखा पलटवार करता है। इस वीडियो को देखकर लोगों में दहशत फैल गई, ऐसे भी दावे किए जा रहे हैं।

इंस्टाग्राम यूजर touristlife2024 अकाउंट से यह वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि एक ड्रैगन जैसा रहस्यमयी जीव मध्य प्रदेश के चंबल के एक घर में घुस जाता है। कुत्ते जब उस पर भौंकने लगते हैं, तो वह पलटवार में मुंह से आग की लपटें निकालकर बचाव करता है। सोशल मीडिया पर लोग इसे अलौकिक घटना बता रहे हैं। कई यूजर्स ऐसे हैं, जो कि जानवर की गलत पहचान या एडिटेड वीडियो बता रहे हैं। लेकिन, स्थानीय लोगों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस घटना के बाद से लोग रात को ज्यादा सतर्कता के साथ रह रहे हैं।

ड्रैगन का वीडियो एआई जनरेटेड
touristlife2024 ने कैप्शन में स्पष्ट किया है कि इस वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह दृश्य एआई जनरेटेड हो सकता है। फिलहाल प्रशासन और वन विभाग की ओर से इस मामले की जांच या स्पष्टीकरण का इंतजार किया जा रहा है। कैप्शन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और दावों पर आधारित है। अधिकारिक पुष्टि होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

ड्रैगन का वीडियो पूरी तरह से एआई जनरेटेड
वहीं फैक्ट चेक में पाया गया कि यह वीडियो पूरी तरह से एआई जनरेटेड है। इस वीडियो में कई ऐसे दृश्य हैं, जो कि संदेह पैदा करती हैं। जीव की हरकतें अप्राकृतिक और कुत्तों का अटपटे तरीके से भागना भी संदेह को बल देता है। इसके अलावा प्रकाश प्रभाव, धुएं की दिशा, अस्थिर बनावट, असंगत परछाई और फ्रेम के बीच अचानक बदलाव जैसी कई अन्य विसंगतियां हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स ने एक्सपर्ट के हवाले से इस वीडियो को पूरी तरह से एआई जनरेटेड बताया है।


ड्रैगन चीन की संस्कृति का प्रतीक
ड्रैगन को चीनी संस्कृति में शक्ति, सौभाग्य, बुद्धिमत्ता और शाही सत्ता के साथ ही दिव्य ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे वर्षा और कृषि को नियंत्रित करने वाला भी जीव माना जाता है। साथ ही, इसे सम्राटों की शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में भी पहचाना जाता है। चीन के राष्ट्रीय ध्वज में यह पूजनीय चिह्न अंकित है। 

Similar News