Xiaomi Watch S4 41mm लॉन्च: मिलेगी AMOLED डिस्प्ले, हेल्थ फीचर्स और 8 दिन की बैटरी, इतनी है कीमत

Xiaomi ने अपनी नई स्मार्टवॉच Watch S4 (41mm) को लॉन्च किया है। इसमें 8 दिन की बैटरीस, AMOLED स्क्रीन और कई हेल्थ फीचर्स मिलते है।

Updated On 2025-06-27 12:59:00 IST

Xiaomi Watch S4 41mm 

Xiaomi ने अपनी नई स्मार्टवॉच Watch S4 (41mm) को Human-Car-Home Ecosystem Conference में लॉन्च किया है। यह वॉच 32 ग्राम वज़न की है और इसकी मोटाई सिर्फ 9.5mm है। इसमें 1.32-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। वॉच Xiaomi HyperOS 2 पर चलती है और Xiaomi के अन्य डिवाइस के साथ डीप इंटिग्रेशन प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि यह घड़ी सिंगल चार्जिंग पर पूरे 8 दिनों तक की लंबी बैटरी लाइन देने की क्षमता रखती हैं।

Xiaomi Watch S4 41mm के डिज़ाइन और वैरिएंट्स
Xiaomi Watch S4 को चार कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। इनमें व्हाइट, मिंट ग्रीन, ब्लैक और क्विकसैंड गोल्ड कलर ऑप्शन शामिल हैं। खास बात यह है कि गोल्ड वेरिएंट में मिलानीज स्ट्रैप और six cultured diamonds से जड़ा क्राउन दिया गया है। इसमें यूज़र्स को तीन तरह के स्ट्रैप विकल्प मिलते हैं- फ्लोरोरबर, लेदर और मिलानीज़।

बैटरी और प्रदर्शन
वॉच में 320mAh की बैटरी दी गई है जो सामान्य उपयोग में 8 दिन, भारी इस्तेमाल में 4 दिन, और Always-On Display ऑन रहने पर 3 दिन तक चल सकती है।

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स
Xiaomi Watch S4 में 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स में शामिल हैं – हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, और हाई-प्रिसीजन टेम्परेचर मॉनिटरिंग। इसमें Bluetooth हार्ट रेट ब्रॉडकास्टिंग का सपोर्ट भी है, जिससे साइक्लिंग और फिटनेस उपकरणों के साथ रियल-टाइम डेटा सिंक किया जा सकता है। इसके अलावा, वॉच GPS, SOS और वॉटर रेजिस्टेंस जैसी खूबियों से भी लैस है।

कीमत और उपलब्धता

  1. फ्लोरोरबर स्ट्रैप वेरिएंट – 999 युआन
  2. लेदर स्ट्रैप वेरिएंट – 1199 युआन
  3. मिलानीज़ स्ट्रैप वेरिएंट – 1499 युआन
Tags:    

Similar News