Vivo T4 Pro: सिर्फ ₹25,000 में 26 अगस्त को भारत में देगा दस्तक, सभी डिटेल्स लीक
Vivo T4 Pro भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने टीजर शेयर कर फोन की लॉन्च डेट के साथ मुख्य फीचर्स का खुलासा किया है। लीक की मानें तो इसकी कीमत करीब ₹25,000 हो सकती है।
Vivo T4 Pro 5G india Launch date
Vivo T4 Pro 5G India Launch Date: Vivo T4 Pro 5G की इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गई है। वीवो ने अधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि लेटेस्ट T4 Pro 5G डिवाइस को भारत में 26 अगस्त को पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने टीजर के जरिए फोन की पहली झलक भी शेयर की है। इससे T4 Pro 5G के मुख्य फीचर्स और डिजाइन की पुष्टि हो चुकी है।
इसमें पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल होगा, जो 3x पेरिस्कोप जूमिंग क्षमता से लैस होगा। इसके अलावा डिवाइस में ढेरों AI फीचर्स भी मिलेंगे। चलिए अब फोन की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स पर एक नजर डालें।
Vivo T4 Pro 5G की भारत में कीमत
भारत में Vivo T4 Pro फोन को 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद, यह डिवाइस ब्लू और गोल्डन रंगों में Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अफवाहें है कि इसकी कीमत भारत में ₹25,000 से ₹30,000 के बीच रखी जाएगी। बता दें कि इससे पहले Vivo T3 Pro को ₹24,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Vivo T4 Pro 5G के फीचर्स
वीवो द्वारा शेयर टीजर में Vivo T4 Pro को रियर पैनल पर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल में दिखाया गया है। फोन में 3x पेरिस्कोप ज़ूम सपोर्ट मिलेगा और कैमरा मॉड्यूल पर "Tele Lens" की ब्रांडिंग की गई है।
डिवाइस में AI-आधारित इमेजिंग और परफॉर्मेंस एन्हांसमेंट भी दिए गए हैं। हालांकि कंपनी ने सभी स्पेसिफिकेशन्स साझा नहीं किए हैं, लेकिन लीक जानकारी के अनुसार , फोन में 6.78-इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी। प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट हो सकता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी देगा। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर शामिल होने की उम्मीद है।