Galaxy Z Flip 7 FE Vs Galaxy Z Flip 7: कीमत में 20 हजार का अंतर, स्पेक्स समान, कौन-सा फोल्डेबल फोन सबसे बेस्ट?

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की भारत में कीमत Galaxy Z Flip 7 से ₹20,000 कम है। जानें डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी में क्या हैं अंतर। कौन-सा फोल्डेबल फोन आपके लिए बेहतर है?

Updated On 2025-07-10 19:00:00 IST

Galaxy Z Flip 7 FE Vs Galaxy Z Flip 7: दोनों फोल्डेबल फोन में से कौन-सा सबसे बेस्ट?

Galaxy Z Flip 7 FE Vs Galaxy Z Flip 7: सैमसंग ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं, और इस बार कंपनी ने पहली बार Fan Edition (FE) वर्जन भी उतारा है — Samsung Galaxy Z Flip 7 FE। यह फोन Galaxy Z Flip 7 की तुलना में ₹20,000 सस्ता है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह कम नहीं है। अगर आप फोल्डेबल फोन चाहते हैं, तो Flip 7 FE एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। यहां हम Galaxy Z Flip 7 FE और Flip 7 की तुलना करेंगे।

Galaxy Z Flip 7 FE Vs Galaxy Z Flip 7: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Galaxy Z Flip 7 और Flip 7 FE दोनों में Gorilla Glass Victus 2 पैनल और Armor Aluminum फ्रेम दिया गया है, जिससे दोनों ही फोन मजबूती में बराबर हैं। हालांकि, Flip 7 ज्यादा स्लीक है- फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 13.9mm है जबकि FE की मोटाई 14.9mm है। कलर ऑप्शन में Flip 7 में Blue Shadow, Jetblack, Coralred और Mint जैसे ऑप्शन मिलते हैं, जबकि Flip 7 FE में सिर्फ Black और White हैं।

Galaxy Z Flip 7 FE Vs Galaxy Z Flip 7: डिस्प्ले

Galaxy Z Flip 7 में 4.1-इंच का कवर डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। मेन स्क्रीन 6.9 इंच AMOLED है। दूसरी तरफ, Flip 7 FE में 3.4-इंच कवर स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 1600 निट्स है। इसकी मेन स्क्रीन 6.7 इंच की है, जो 120Hz और 2600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है।

Galaxy Z Flip 7 FE Vs Galaxy Z Flip 7: प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम

Galaxy Z Flip 7 में Exynos 2500 प्रोसेसर, 12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज मिलती है। साथ ही इसमें Samsung DeX सपोर्ट भी है, जिससे फोन को पीसी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। दूसरी तरफ, Flip 7 FE में थोड़ा हल्का Exynos 2400 प्रोसेसर, 8GB RAM और अधिकतम 256GB स्टोरेज मिलती है। दोनों में One UI 8 (Android 16) आधारित सॉफ्टवेयर और Gemini Live, Now Brief जैसे AI फीचर्स मिलते हैं।

Galaxy Z Flip 7 FE Vs Galaxy Z Flip 7: कैमरा

दोनों फोनों में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड, और 10MP फ्रंट कैमरा है। लेकिन Flip 7 का प्रोसेसर इमेज प्रोसेसिंग में थोड़ा बेहतर परफॉर्म करता है, और बड़ा कवर डिस्प्ले सेल्फी में मदद करता है।

Galaxy Z Flip 7 FE Vs Galaxy Z Flip 7: बैटरी और चार्जिंग

Galaxy Z Flip 7 में 4300mAh बैटरी और Flip 7 FE में 4000mAh की बैटरी दी गई है। Samsung के अनुसार Flip 7 पर 31 घंटे और Flip 7 FE पर 24 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिलता है। दोनों फोन में 25W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।

Galaxy Z Flip 7 FE Vs Galaxy Z Flip 7: कीमत

अगर आप फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते हैं और बजट ₹90,000 के आस-पास है, तो Galaxy Z Flip 7 FE आपके लिए एक स्मार्ट चॉइस हो सकता है। यह ₹89,999 (128GB) और ₹95,999 (256GB) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, Galaxy Z Flip 7 की कीमत ₹1,09,999 (256GB) और ₹1,21,999 (512GB) है। Flip 7 थोड़ा ज्यादा प्रीमियम है, लेकिन FE वर्जन भी अपने दम पर काफी कुछ ऑफर करता है।

Tags:    

Similar News