Samsung का बड़ा धमाका!: 4 सितंबर को लॉन्च होंगे AI टैबलेट्स और Galaxy S25 FE; iPhone 17 को देगा टक्कर
Samsung का नया Galaxy Event 4 सितंबर को होगा। इस लॉन्च इवेंट में Galaxy S25 FE फोन और Galaxy Tab S11 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। जानिए इस इवेंट में क्या होगा खास।
Samsung Galaxy Event Set for September 4, 2025
Samsung Galaxy Event 2025: सैमसंग यजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। कंपनी ने बुधवार को अधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि वह अपना 4 सितंबर को एक नया Samsung Galaxy Event 2025 को आयोजित कर रहा है। इस इवेंट में कंपनी के मोस्ट अवेटेड फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही ब्रांड Galaxy Tab S11 सीरीज को भी पेश कर सकता है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी यह अनाउंसमेंट एप्पल के Awe Dropping की घोषणा के बाद की है।
सैमसंग का यह इवेंट एप्पल के लॉन्च इवेंट से ठीक 5 दिन पहले आयोजित किया जाएगा। चलिए अब जानें कि इस इवेंट में क्या खास होगा और ब्रांड कौन-कौन से डिवाइस को पेश कर सकता है।
Samsung Galaxy Event 2025: तारीख और ऑफर्स
सैमसंग का यह Galaxy इवेंट 4 सितंबर को सुबह 5:30 बजे ET जबकि भारतीय समयानुसार यह दोपहर 3:00 बजे IST पर आयोजित होगा। यह एक वर्चुअल इवेंट होगा, जिसे यानी इसे ऑनलाइन ही देखा जा सकेगा। सैमसंग इसे अपनी वेबसाइट और आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगा।
खास बात है कि कंपनी इस खास इवेंट के तहत यूजर्स को काफी शानदार ऑफर्स दे रही है। कंपनी ने कहा कि अगर कोई ग्राहक Samsung.com या Shop Samsung ऐप के जरिए नया Galaxy Tab (जो कंपनी की ऑफिशियल लिस्ट में शामिल है) रिजर्व (प्री-बुक करता है, तो उसे $50) यानी करीब ₹4,400 का क्रेडिट मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे, यह क्रेडिट सिर्फ दूसरे प्रोडक्ट्स जैसे Galaxy फोन, Galaxy Ring, Buds, Watch या एक्सेसरीज खरीदने पर मिलेगा, रिजर्व किए गए टैब पर नहीं।
इसके अलावा, जब ग्राहक नया Galaxy टैबलेट खरीदेंगे, तो उन्हें $950 (लगभग ₹83,000) तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। इसमें इंस्टेंट ट्रेड-इन क्रेडिट, फ्री स्टोरेज अपग्रेड, आदि शामिल होंगे। साथ ही, सैमसंग 5 सितंबर से शुरू हो रहे IFA Berlin 2025 टेक इवेंट में भी हिस्सा लेगी, जहां कंपनी का प्रेस कॉन्फ्रेंस और एग्ज़िबिशन बूथ होगा।
Samsung Galaxy इवेंट: कौन-कौन से डिवाइस होंगे लॉन्च?
सैमसंग गैलेक्सी इवेंट में कंपनी Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में दो मॉडल Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार लाइनअप में कोई Plus वेरिएंट नहीं होगा। दोनों टैबलेट्स में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट हो सकता है।
इसके अलावा, कंपनी Samsung Galaxy S25 सीरीज में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी में है। इसका नाम Samsung Galaxy S25 FE होगा। लीक के अनुसार, इसमें 6.7-इंच का Full-HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 382ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आएगा। यह फोन Exynos 2400 चिपसेट से लैस हो सकता है, जिसमें 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज होगी। यह Android 16 पर आधारित One UI 8 के साथ आ सकता है।
फोटोग्राफी के लिए, Galaxy S25 FE में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें 4,900mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W वायर्ड और 25W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।