Upcoming Smartphone: OnePlus से लेकर पोको तक... मई 2025 में धड़ाधड़ लॉन्च होंगे ये धांसू फोन! देखें लिस्ट 

Upcoming Smartphone: मई 2025 में OnePlus, POCO, Samsung, Realme और अन्य ब्रांड्स अपने धांसू स्मार्टफोन को लॉन्च करने को तैयार हैं।

Updated On 2025-05-03 12:50:00 IST
OnePlus से लेकर पोको तक... मई 2025 में धड़ाधड़ लॉन्च होंगे ये धांसू फोन!

Upcoming Smartphone May 2025: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो मई 2025 आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। इस महीने टेक्नोलॉजी की दुनिया में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी क्योंकि OnePlus, POCO, Samsung, Realme और अन्य ब्रांड्स अपने धांसू स्मार्टफोनों के साथ बाज़ार में धमाकेदार एंट्री करने को तैयार हैं। चाहे आप एक पावरफुल कैमरा फोन ढूंढ रहे हों या हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग डिवाइस! मई में हर बजट और जरूरत को ध्यान में रखकर स्मार्टफोन लॉन्च किए जा रहे हैं। आइए अब देखें उन सभी अपकमिंग स्मार्टफोनों की पूरी लिस्ट, जिनका इंतजार हर टेक लवर को है।

1. Samsung Galaxy S25 Edge
सैमसंग का प्रीमियम फ्लैगशिप फोन मई महीने के दूसरे सप्ताह में यानी 13 मई 2025 (संभावित) को लॉन्च हो सकता है। भारत में इसकी कीमत लगभग  ₹90,455 हो सकती हैं। वहीं, लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो यह फोन  6.7-इंच फुल HD+ 120Hz sAMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 12MP/50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 12MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। यह Android 15 आधारित One UI 7 पर रन करेगा, जिसमें 12GB RAM, 512GB तक स्टोरेज दी जा सकती हैं। 

2. OnePlus 13s
वनप्लस का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन OnePlus 13s को हाल ही में टीज किया गया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है, कि कंपनी इसे भारत में मई महीने में ही लॉन्च करेगी। हालांकि अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट घोषित नहीं की गई है। लेकिन ऑनलाइन लीक रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसकी कीमत लगभग ₹54,990 से ₹55,000 के बीच (संभावित) हो सकती हैं।

इसमें संभवता 6.32-इंच FHD+ 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले होगी। परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 16GB RAM, 512GB स्टोरेज से जुड़ा होगा। इसमें 50MP प्राइमरी + 50MP टेलीफोटो कैमरा वाला ट्रिपल यूनिट सेटअप है और आगे की तरफ 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह Android 15 आधारित OxygenOS 15 पर रन करता है। इसमें 6,260mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। 

3. Realme GT 7
रियलमी का यह फोन भारत में जल्द लॉन्च ही लॉन्च हो सकता है। ब्रांड ने फोन को टीड करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तय नहीं सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹40,999 के आस-पास हो सकती हैं। इस फोन में 6.8-इंच का डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें  12GB RAM, 512GB स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन मे 50MP + 8MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन का मुख्य आकर्षण इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। यह Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर रन करता है। 

4. POCO F7 और POCO F7 Ultra
पोको भी मई 2025 में अपने दो नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। POCO F7 वेरिएंट की कीमत लगभग ₹29,999 हो सकती है। वहीं अभी अल्ट्रा मॉडल की कीमत आना बाकि है। POCO F7 Ultra में  6.67-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 16GB RAM, 512GB स्टोरेज मिल सकती है। साथ ही 50MP + 32MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 5,300mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। यह फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर रन करता है।  

वहीं, POCO F7 में 6.8-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 7,550mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। ऑप्टेक्स के लिए मोबाइल में 50MP + 8MP रियर कैमरा, 20MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह Android 15 आधारित HyperOS 2 पर रन करेगा। 

5. OnePlus Nord CE 5
वनप्लस का यह फोन BIS सर्टिफिकेशन को पूरा कर चुका है। संभावना है कि यह भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होगा। इसकी कीमत लगभग ₹24,999 हो सकती हैं। इसमें 6.7-इंच FHD+ OLED 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर हो सकता है, जिसे 8GB RAM, 256GB स्टोरेज से जोड़ा जाएगा। साथ ही इसमें, 50MP + 8MP रियर कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा भी होगा। इसमें शाक्तिशाली 7,100mAh बैटरी और  80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। 

6. Samsung Galaxy F56
सैमसंग का यह फोन मार्च में वेबसाइट पर सपोर्ट पेज लाइव हुआ था। इसके मई में लॉन्च होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। Galaxy F56 की  कीमत ₹25,000 से ₹27,000 के बीच हो सकती हैं। यह 6.74-इंच AMOLED 120Hz डिस्प्ले,  Exynos 1480 प्रोसेसर और 8GB RAM, 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें 12MP रियर और 12MP फ्रंट कैमरा समेत 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी दी जा सकती हैं।  

Similar News