Redmi 13 4G लॉन्च: 108MP कैमरा, 256GB रैम के साथ मिलेंगे कई अन्य खास फीचर्स; जानें कीमत 

Redmi 13 4G launched: रेडमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 13 4G को लॉन्च कर दिया है। ये फोन 108MP के कैमरा और 256GB स्टोरोज के साथ आता है।

By :  Desk
Updated On 2024-06-04 12:15:00 IST
Redmi 13 4G की हुई धमाकेदार एंट्री।

Redmi 13 4G launched: टेक कंपनी रेडमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 13 4G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 5,030mAh की बड़ी बैटरी, 108MP के कैमरा और 256GB स्टोरोज के साथ आता है। फोन में IP53 रेटिंग की सुविधा भी मिलती हैं। यह डिवाइस मीडियाटेक हीलियो G91 अल्ट्रा चिपसेट और अन्य खास फीचर्स के साथ मिलता हैं। अब चलिए इस लेटेस्ट फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन भी जान लेते हैं। 

Redmi 13 4G: कीमत और उपलब्धता 
Redmi 13 4G स्मार्टफोन दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन ऑप्शन के साथ मिलता है। इसमें 6GB + 128GB और  8GB + 256GB वेरिएंट शामिल है। फोन के 6GB मॉडल की कीमत EUR 179.99 (लगभग 16,200 रुपए) है और वहीं 8GB वेरिएंट की कीमत EUR 199.99 (लगभग 18,000 रुपए) से रखी गई है।

कंपनी ने इस डिवाइस को 3 कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और पिंक में पेश किया है। यह स्मार्टफोन ऑनलाइन रिटेलर्स के माध्यम से चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जहां से यूजर्स इसे खरीद सकते हैं।

Redmi 13 4G स्पेसिफिकेशन
Redmi 13 में 6.79-इंच का Fully-HD+ IPS LCD स्क्रीन है, जिसे 2,400 x 1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ जोड़ा गया है।  डिवाइस में  TÜV रीनलैंड लोलाइट और फ़्लिकर-फ़्री सर्टिफिकेशन मिलता है। बत करें फोन में प्रोसेसर की तो ये MediaTek Helio G91 Ultra प्रोसेसर पर रन करता है। यह फोन 8GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। 

ऑप्टेक्स में, Redmi 13 4G में डुअल कैमरा ऑप्शन मिलता है। इसमें108MP का मेन सेंसर कैमरा दिया गया है, जिसे 2MP का डेप्थ सेंसर और LED फ्लैश यूनिट के साथ जोड़ा गया है। वहीं फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

पावर के लिए डिवाइस में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,030mAh की बैटरी है। इसके अलावा रेडमी 13 डिवाइस में कनेक्विटी के लिए वाई-फाई, 4G LTE, GPS, NFC, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप-C पोर्ट का  सपोर्ट मिलता है। आपको बता दें, कंपनी ने इस फोन को फिलहाल कुछ चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में लॉन्च किया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह फोन भारत में भी दस्तक दे सकता है। 

 

Similar News