OnePlus Ace 5 की भारत में जल्द लॉन्चिंग, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

OnePlus Ace 5 Series दिसंबर 2024 में लॉन्च होगी। भारत में यह OnePlus 13R के रूप में ₹50,000 से कम की कीमत में आएगा। जानें इसके संभावित फीचर्स।;

Update:2024-11-29 06:47 IST
OnePlus Ace 5 फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च।OnePlus Ace 5
  • whatsapp icon

OnePlus Ace 5: वनप्लस ने पुष्टि की है कि वनप्लस Ace 5 सीरीज दिसंबर 2024 में लॉन्च की जाएगी। माना जा रहा है कि इसे दिसंबर के पहले दो हफ्तों में पेश किया जाएगा। भारत में इसे वनप्लस 13R के रूप में पेश किया जाएगा। आइए इसके संभावित फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।

वनप्लस Ace 5 के संभावित फीचर्स
वनप्लस Ace 5 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर होगा, जबकि Ace 5 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट का उपयोग किया जाएगा। लेकिन भारत में केवल Ace 5 (OnePlus 13R के रूप में) लॉन्च होगा, जबकि Ace 5 Pro चीन के लिए एक्सक्लूसिव रहेगा।

इस आगामी स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले होने की उम्मीद है। सिक्योरिटी के लिए इसमें ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और इसे पावर देने वाला 6000mAh या 6500mAh के बीच की बैटरी होगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कैमरे की बात करें तो OnePlus Ace 5 (OnePlus 13R) में Hasselblad द्वारा ट्यून किया गया कैमरा नहीं होगा, जैसा कि OnePlus 13 में है। इसमें टेलीफोटो सेंसर का भी अभाव रहेगा, जो OnePlus 13 में मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Vivo S20 और S20 Pro पावरफुल फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus Ace 5 (OnePlus 13R) की भारत में संभावित कीमत
वनप्लस Ace 5 (OnePlus 13R) को ₹50,000 से कम की कीमत में भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ, यह एक पावरफुल स्मार्टफोन होगा, जो भारतीय यूजर्स के लिए एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है।

Similar News