HMD ने लॉन्च किए Nokia के 3 फोन; Unisoc 6531F चिपसेट, 1450mAh बैटरी जैसे फीचर्स   

HMD ने नोकिया के 3 नए फीचर फोन लॉन्च किए हैं। इनमें Nokia 6310, Nokia 5310 और Nokia 230 है। 

Updated On 2024-04-11 20:47:00 IST
HMD Launched Nokia Feature Phone

नोकिया ने अपने 3 नए फीचर फोन लॉन्च कर दिए हैं। ये सभी क्लॉसिक मॉर्डन वर्जन के साथ आए हैं। यह फोन 2G कनेक्टिविटी में होंगे। कंपनी ने इनकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है। आईए आपको इनके फीचर्स बताते हैं।

Nokia 6310 (2024)
नोकिया के इस फोन में कई नए फीचर्स मिलते हैं। फोन 2021 में आए 6310 के समान है। कंपनी ने इसमें 1,450mAh की बैटरी और USB C पोर्ट दिया है। फोन में 2.8 इंच की LCD स्क्रीन है। वहीं, बैक पैनल में LED Flash Light के साथ VGA कैमरा दिया है। इसमें स्टैंड बाय डुअल सिम स्लॉट और माइक्रो SD कार्ड के लिए एक्स्ट्रा स्लॉट है। 

इसे भी पढ़ें: एक बार फिर Realme शुरू करेगी सेल, 3000 रु. सस्ता मिलेगा; पहले 300 यूनिट्स प्रति मिनट बिके थे 

Nokia 5310 (2024) 
नोकिया के 5310 फोन को पुराने (2020) जैसा ही रखा गया है। लेकिन इसके हैंडसेट का साइज बदल गया है। अब इसकी लंबाई और चौड़ाई बढ़ गई है। वहीं, पावर के लिए भी 1,450mAh की बैटरी है। इसके चिपसेट में परिवर्तन होकर Unisoc 6531F हो गया। इसमें प्ले बटन बाई तरफ तो वॉल्यूम बटन दाई ओर है। कंपनी ने नीचे की तरफ USB C port दिया है। 

इसे भी पढ़ें: कीमत धड़ाम: Samsung का धांसू फोन फिर सस्ता, जानिए 5G स्मार्टफोन की न्यू प्राइस और स्पेसिफिकेशन 

Nokia 230 (2024)
नोकिया 230 में 2.8 इंच की TFT स्क्रीन है। इसमें भी 1,450mAh की बैटरी दी गई है। फ्रंट और बैक पैनल में LED फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल के कैमरा दिए गए हैं। ब्लूटूथ 5.0 के साथ Unisoc 6531F चिपसेट है। इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक है।

Similar News