Motorola G96 5G की कीमत में तगड़ी गिरावट: सीधे ₹4,500 सस्ता हुआ 32MP फ्रंट कैमरा फोन, जानें नया रेट

मोटोरोला ने लेटेस्ट फोन Motorola G96 5G की कीमत में ₹4,500 की तगड़ी कटौती की है। अब यह सिर्फ ₹17,999 में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसमें 32MP फ्रंट कैमरा, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले मिलती है।

Updated On 2025-09-19 16:00:00 IST

 Motorola G96 5G की कीमत में 4500 रुपए की भारी कटौती।

मोटोरोला ने साल 2025 में कई धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च किए है। इनमें से ही एक Motorola G96 5G है। यह हैंडसेट स्टाइलिश और दमदार फीचर्स के साथ भारत में जुलाई 2025 में पेश किया गया है। यदि आप Motorola G96 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं , तो यह समय एकदम सही है।

कंपनी ने इस पॉपुलर 5G फोन की कीमत में सीधे ₹4,500 की बड़ी कटौती कर दी है। खास बात यह है कि यह फोन 32MP फ्रंट कैमरा, pOLED डिस्प्ले, Qualcomm® Snapdragon® 7s Gen 2 (4nm प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जो इसे अपनी रेंज में बेहतरीन बनाता है। नई कीमत के बाद यह फोन और भी ज्यादा किफायती हो गया है। आइए जानते हैं क्या है नया रेट, और कहां मिल रहा है यह धमाकेदार ऑफर।

Motorola G96 5G का ऑफर प्राइस
Motorola कंपनी की ऑफिशियल साइट पर इस समय Motorola G96 5G फोन का 8/128 GB वेरिएंट जबरदस्त डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। फिलहाल आप मोटोरोला की साइट इस हैंडसेट को ₹17,999 में खरीद सकते हैं। जबकि इसका लॉन्च प्राइस 20,999 रुपए है। इतना ही नहीं फोन को MobiKwik UPI से खरीदते है, तो आपको 1500 रुपए तक का कैशबेक भी मिल सकता है। इस प्रकार आप इस फोन पर पूरे 4500 रुपए की बचत कर सकते हैं।

Motorola G96 5G के फीचर्स
Moto G96 5G में 6.67 इंच का FHD+ pOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक जाती है, जिससे यह धूप में भी साफ दिखाई देता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और यह Smart Water Touch को भी सपोर्ट करता है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन को चलाया जा सकता है।

फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जर के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos, Hi-Res Audio और Moto Spatial Sound जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Moto G96 5G में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में 24GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का Sony Lytia 700C कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) का सपोर्ट है। इसके अलावा, एक 8MP का अल्ट्रावाइड + मैक्रो + डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

फोन में Google Photos के AI टूल्स भी मिलते हैं जैसे Magic Eraser, Photo Unblur और Magic Editor, जिनकी मदद से आप अपनी फोटोज को प्रोफेशनल तरीके से एडिट कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News