अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार!: Flipkart से सिर्फ 10 मिनट में मिलेंगे iPhone 17 और दूसरे फोन
Flipkart Big Billion Days Sale सभी ग्राहकों के लिए 23 सितंबर से शुरू होगी। इस सेल में Flipkart Minutes के जरिए सिर्फ 10 मिनट में लेटेस्ट iPhone 17 की डिलिवरी दी जाएगी। साथ ही कई अन्य प्रोडक्ट्स पर धांसू छूट भी मिलेगी।
Flipkart Big Billion Days Flipkart Minutes
Flipkart अपनी साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days 2025 को अगले हफ्ते शुरू करने जा रहा है। सेल में स्मार्टफोन, ब्यूटी-फैशन समेत तमाम प्रोडक्ट्स पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट मिलेंगे। ये एनुअल सेल फ्लिपकार्ट के क्विक कॉमर्स आर्म Flipkart Minutes पर भी लाइव होगी और ये 24 घंटे ऑपरेशनल रहेगा। Flipkart Minutes के ज़रिए मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेली एसेंशियल्स, ब्यूटी, पर्सनल केयर, ग्रॉसरी आदि जैसे कई कैटेगरीज के प्रोडक्ट्स की सिर्फ 10 मिनट में डोरस्टेप डिलीवरी दी जाएगी।
iPhone 17, जो हाल ही में लॉन्च हुआ है, Flipkart Minutes पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, iPhone 16, Samsung Galaxy S24 5G, Motorola Edge 60 Fusion 5G, और Vivo T4x 5G जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन्स भी डिस्काउंटेड रेट पर इंस्टेंट डिलीवरी के लिए उपलब्ध होंगे।
Flipkart Big Billion Days Flipkart Minutes पर होगी लाइव
फ्लिपकार्ट की एनुअल बिग विलियन डेज सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। हालांकि प्राइम मेंबर्स को सेल का एक्सेस 24 घंटे पहले यानी 22 सितंबर से मिलेगा। Flipkart Minutes के जरिए आधे रात से 10 मिनट में डिलीवरी शुरू हो जाएगी। यह सेवा 19 शहरों और 3,000 पिनकोड्स में 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
iPhone 17 समेत कई फोन पर भारी छूट
Big Billion Days के दौरान Flipkart Minutes पर निम्नलिखित स्मार्टफोन उपलब्ध होंगे:
- iPhone 17
- iPhone 16
- iPhone 16 Pro
- Samsung Galaxy S24
- Samsung Galaxy S24 FE
- Motorola Edge 60 Fusion 5G
- Oppo K13x
- Realme P4
- Poco F7
- Nothing CMF Phone 2 Pro
- Vivo T4x 5G
इन सभी पर कीमतों में कटौती की जाएगी।
अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स भी होंगे उपलब्ध
Flipkart Minutes पर निम्नलिखित प्रोडक्ट्स भी 10 मिनट में मिलेंगे:
- Apple AirPods Pro (2nd Gen)
- boAt Aavante Bar 480
- Samsung Fit 3
- Redmi Move Smartwatch
- Samsung Galaxy Book 4
- Fujifilm Instax Mini Film Rolls
- Logitech Wireless Mouse
- iPad A16
- Philips के ट्रिमर और स्ट्रेटनर
ध्यान दें, Flipkart के सामान्य ऑर्डर पर डिलीवरी में कम से कम 1 दिन का समय लगेगा, लेकिन Minutes से सिर्फ 10 मिनट में डिलीवरी होगी।
छूट और बैंक ऑफर्स
ग्राहकों को इस Big Billion Days सेल में पुराने डिवाइस के बदले तुरंत नया स्मार्टफोन एक्सचेंज करने का मौका मिलेगा, जिससे अपग्रेड करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा। इसके अलावा, ₹1,499 से ऊपर के ऑर्डर पर ₹100 की फ्लैट छूट भी दी जा रही है। Flipkart Plus मेंबर्स अपने Super Coins का इस्तेमाल करके अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। बैंक ऑफर्स की बात करें तो Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर खास छूट मिल रही है, वहीं Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर खरीदी करने पर तुरंत डिस्काउंट भी मिलेगा। इतना ही नहीं, UPI के ज़रिए पेमेंट करने पर भी अतिरिक्त छूट का लाभ उठाया जा सकता है।