AI पावर्ड चश्मा भारत में लॉन्च: बोलकर खींच सकेंगे फोटो, 35 भाषाओं में करेगा लाइव ट्रांसलेशन; जानिए कीमत
Fire-Boltt ने भारत में FireLens Vision AI और FireLens Audio स्मार्ट चश्मे लॉन्च किए है, जो वॉइस कमांड से फोटो खींचते है और 35 भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन कर सकते है।
Fire-Boltt FireLens Vision AI
भारतीय बाजार में Fire-Boltt ने FireLens नाम से अपनी स्मार्ट आईवियर रेंज लॉन्च की है। इसमें FireLens Audio और FireLens Vision AI स्मार्ट चश्मा शामिल हैं। यह सिर्फ एक चश्मा नहीं है बल्कि आप इसका फोन के जैसे भी यूज कर सकते हैं। इसमें लगा 8MP कैमरा वॉइस कमांड से फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकता है। साथ ही हैंड्स फ्री कॉलिंग औऱ म्यूजिक की सुविधा भी मिलती है।
इसके अलावा इसकी AI तकनीक 35 से ज्यादा भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन करने में सक्षम है। इसके अलावा, यूज़र आसपास की जानकारी ले सकते हैं, चीज़ें पहचान सकते हैं और ChatGPT जैसे AI असिस्टेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स।
FireLens Audio और Vision AI के फ़ीचर्स
FireLens Audio
इस मॉडल में डायरेक्शनल स्पीकर्स और एक छिपा हुआ माइक्रोफोन दिया गया है, जिससे आप बिना ईयरफ़ोन लगाए ही म्यूज़िक सुन सकते हैं, कॉल कर सकते हैं और वॉयस असिस्टेंट्स से बात कर सकते हैं। इसका डिज़ाइन आरामदायक और स्टाइलिश है, जिससे यह रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बिल्कुल सही है।
FireLens Vision AI
यह वर्जन एक कदम आगे है। इसमें 8MP का कैमरा लगा है जो Fire-AI टेक्नोलॉजी से चलता है। आप वॉयस कमांड देकर फोटो और Full HD वीडियो आसानी से कैप्चर कर सकते हैं। इस चश्मे की AI क्षमताएं बेहद खास हैं – यह 35 से ज़्यादा भाषाओं में रीयल-टाइम ट्रांसलेशन कर सकता है, लैंडमार्क्स और चीज़ों की पहचान कर सकता है, नोट्स और बातचीत रिकॉर्ड कर सकता है, रिमाइंडर सेट कर सकता है और आसपास की जानकारी भी दे सकता है। इसमें ChatGPT, Siri, Google Assistant और Bixby जैसे AI टूल्स का सपोर्ट भी है। साथ ही, इसमें 32GB की स्टोरेज और डुअल माइक्रोफोन भी मौजूद हैं।
तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध
FireLens Vision AI तीन मॉडल्स में आता है:
- F1 – 220mAh बैटरी के साथ, बेसिक AI और ऑडियो फीचर्स
- F2 – 300mAh बैटरी, बड़े फ्रेम और एडवांस AI फीचर्स
- F2 Pro – 390mAh बैटरी और फुल Vision AI अनुभव के साथ टॉप वर्जन
अन्य खासियतें
ये चश्मे स्प्लैश-रेज़िस्टेंट हैं और अलग-अलग रंग व फ्रेम डिज़ाइन में उपलब्ध हैं। इनमें Transitions® लेंस लगे हैं जो अंदर-बाहर की रोशनी के अनुसार खुद को एडजस्ट कर लेते हैं। टचपैड कंट्रोल, मैग्नेटिक चार्जिंग, LED इंडिकेटर और मजबूत मेटल हिंज भी इनका हिस्सा हैं। इसके साथ आने वाला FireLens AI ऐप स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर ट्रांसलेशन, फर्मवेयर अपडेट्स और AI बेस्ड मीटिंग लॉग जैसी सुविधाएं भी देता है।