Amazon Great Indian Festival 2025: शुरू हो गई धांसू सेल, फोन से स्मार्टवॉच तक थोक के भाव मिलेगा हर सामान

Amazon Great Indian Festival 2025 शुरू हो गई है। सेल में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, लैपटॉप और तमाम इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज पर भारी भरकम छूट दी जा रही है। हालांकि अभी Prime यूजर्स को अर्ली एक्सेस मिला है। अन्य यूजर्स कल यानी 23 सितंबर से इसका फायदा उठा सकेंगे।

Updated On 2025-09-22 11:36:00 IST

Amazon Great Indian Festival 2025

Amazon Great Indian Festival 2025 का आगाज हो चुका है। यह सेल फिलहाल Amazon Prime मेंबर्स के लिए लाइव है, जबकि बाकी सभी ग्राहकों के लिए 23 सितंबर से शुरू होगी। अगर आप अमेजन के प्राइम ग्राहक हैं, तो आप एक से बढ़कर एक जबरदस्त एक्सक्लूसिव डील्स और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन यानी iPhone -samsung की galaxy S सीरीज से लेकर टॉप ब्रांड के हैंडसेट को आधी कीमतों पर खरीद सकते हैं।

वहीं, स्मार्टवॉच, टैबलेट, लैपटॉप, टीवी-वॉशिंग मशीन जैसे तमाम गैजेटे्स पर भी भारी-भरकम बचत कर सकते हैं। इस सेल में ग्राहकों को भारी डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और SBI कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट जैसे जबरदस्त फायदे दिए जा रहे हैं। यहां हम आपको अमेजन पर मिलने वाले अर्ली एक्सेस ऑफर्स के बारें में बता रहे हैं। आइए देखें।

मोबाइल फोन्स पर बेस्ट ऑफर्स

Samsung Galaxy S25 Ultra
Samsung Galaxy S25 Ultra इस सेल में भारी छूट पर मिल रहा है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 5,500mAh बैटरी से लैस है। इसकी कीमत सेल के दौरान ₹1,30,531 से शुरू हो रही है, जिसमें ₹50,000 तक का एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G, जो अब भी एक शानदार फ्लैगशिप विकल्प है, ₹71,999 की कीमत में उपलब्ध है। इसमें टाइटेनियम फ्रेम, S Pen, Snapdragon 8 Gen 3 चिप और 200MP कैमरा मिलता है। इस पर 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।

Apple iPhone 15
Apple iPhone 15 को इस सेल में ₹45,999 में खरीदा जा सकता है। A16 Bionic चिप, 48MP कैमरा और 6.1-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले वाला यह फोन iOS में अपग्रेड करने वालों के लिए शानदार डील है। बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स इसे और सस्ता बना सकते हैं।

OnePlus 13R

OnePlus 13R, जिसमें 6,000mAh बैटरी, 1.5K ProXDR डिस्प्ले और Sony LYT-700 कैमरा है, ₹37,999 में मिल रहा है। इस पर ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन है।

Redmi 4A (2025) 

Redmi 4A (2025) बजट खरीदारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 6.1 इंच HD+ डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और डुअल कैमरे के साथ यह फोन ₹7,499 में उपलब्ध है।

iQOO Z10R
गेमिंग पसंद करने वालों के लिए iQOO Z10R भी एक दमदार विकल्प है। इसमें 32MP 4K सेल्फी कैमरा, 5,700mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। यह फोन बैंक डिस्काउंट के बाद ₹19,498 में मिल रहा है।

Redmi 13 5G Prime Edition
Redmi 13 5G Prime Edition स्टाइलिश डिजाइन और 108MP कैमरा के साथ ₹11,199 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

इलेक्ट्रॉनिक्स पर सबसे दमदार डील्स
Apple का Mac mini (2024), जिसमें लेटेस्ट M4 चिप है, ₹49,999 में मिल रहा है (MRP ₹64,900)। यह प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स के लिए परफेक्ट है, जो कम जगह में पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Samsung Galaxy Tab S9, जो AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 2 चिप और S Pen सपोर्ट के साथ आता है, ₹39,999 की कीमत में उपलब्ध है। इस पर भी EMI और एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Apple का लेटेस्ट MacBook Air M4 (2025) ₹80,990 से शुरू हो रहा है। इसमें 18 घंटे तक की बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस मिलती है। सभी प्रमुख बैंकों पर नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध है।

गेमर्स के लिए HP Victus Gaming Laptop एक शानदार डील है। Intel i7-13620H प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले के साथ यह ₹81,990 में मिल रहा है।

Samsung Galaxy Watch 6 Classic भी ₹15,999 में उपलब्ध है, जो कि इसकी लॉन्च प्राइस से काफी कम है। इसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले, सैफायर ग्लास और लंबी बैटरी लाइफ दी गई है।

Amazon डिवाइसेज़ पर भी बंपर छूट

Kindle Paperwhite (2025 मॉडल) ₹7,899 में मिल रहा है, जो इसकी अब तक की सबसे कम कीमतों में से एक है। इसमें 6.8 इंच का ग्लेयर-फ्री डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है।

Amazon Echo Dot (5th Gen) अब ₹4,449 में उपलब्ध है। Alexa के साथ यह स्मार्ट स्पीकर आपके घर को स्मार्ट होम में बदलने का एक आसान तरीका है।

Fire TV Stick HD की कीमत ₹2,499 (MRP ₹5,499) रखी गई है। यह आपके सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल देता है।


Tags:    

Similar News