Acer Swift Neo भारत में लॉन्च: फुल चार्ज पर लगभग 8.5 घंटे तक चलेगा, जानें खासियत
एसर ने भारत में अपना नया लैपटॉप स्विफ्ट नियो लॉन्च किया है। यह एक बेहद हल्का और स्टाइलिश लैपटॉप है, जो 8.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने की क्षमता रखता है।;
Acer Swift Neo

Acer Swift Neo Launch: एसर ने भारत में अपना नया प्रीमियम एआई लैपटॉप स्विफ्ट नियो (Swift Neo) लॉन्च किया है। यह एक बेहद हल्का और स्टाइलिश लैपटॉप है, जिसे खासतौर पर पेशेवरों, छात्रों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें मॉडर्न AI फीचर्स दिए गए हैं जो काम को आसान और स्मार्ट बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज पर लगभग 8.5 घंटे तक बैटरी लाइफ देने की क्षमता रखता है।
इसके अलावा, लैपटॉप में 14 इंच WUXGA OLED स्क्रीन और 32GB तक रैम मिलती है। आइए अब एक नजर लैपटॉप की कीमत और फीचर्स पर भी डाल लेते हैं।
कीमत और उपलब्धता
एसर ने भारत में इस लैपटॉप को ₹61,990 (लगभग $720) की कीमत पर ल़ॉन्च किया है। यह कंपनी की अधिकारिक साइट के साथ Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध है। इसमें केवल Rose Gold रंग में पेश किया गया है, जो स्टाइल को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया। यह लैपटॉप उन यूज़र्स के लिए खास है जो स्टाइल, पोर्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं।
Acer Swift Neo के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Acer Swift Neo में 14 इंच WUXGA OLED डिस्प्ले है, जो 92% NTSC और 100% sRGB कलर एक्यूरेसी के साथ आती है। यह डिवाइस बेहद हल्का है, जिसका वजन सिर्फ़ 1.2 किलोग्राम है।
यह डिवाइस, Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर रन करता है। साथ ही इसमें Intel Arc Graphics है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और तेज़ प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। यह इंस्टेंट बूट-अप और कुशल वर्कफ़्लो के लिए अधिकतम 32GB LPDDR5 RAM और 1TB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज का सपोर्ट है। इसके अलावा, लैपटॉप में Intel AI Boost और Copilot key के साथ AI इंटीग्रेशन मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और प्राइवेसी टूल्स को बेहतर बनाता है।
लैपटॉप में डायमंड-कट टचपैड, वन-हैंड ओपन हिंज, फ़िंगरप्रिंट स्कैनर और एक समर्पित कोपाइलट कुंजी के साथ एक बैकलिट कीबोर्ड शामिल है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए, इसमें 1080p FHD वेबकैम है। स्विफ्ट नियो इंटेल वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और डुअल USB-C पोर्ट के साथ सहज कनेक्टिविटी प्रदान करता है। बायोमेट्रिक लॉगिन और सिक्योर-कोर पीसी सुरक्षा के साथ सुरक्षा को बढ़ाया गया है। बैटरी लाइफ़ 8.5 घंटे तक की है।