IPS Transfer: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: चार सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला,रघुवीर लाल कानपुर के नये पुलिस आयुक्त

रघुवीर लाल को कानपुर नगर का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, दिवेश जुनेजा और विनोद कुमार सिंह दोनों को पुलिस महानिदेशक, सी०ओ०आई०डी० का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Updated On 2025-10-06 15:34:00 IST

दिवेश जुनेजा और विनोद कुमार सिंह दोनों को पुलिस महानिदेशक, सी०ओ०आई०डी० का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को चार वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में रघुवीर लाल को कानपुर नगर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियाँ

रघुवीर लाल (IPS-RR-1997), जो पहले अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, उ०प्र०, लखनऊ के पद पर थे, उन्हें अब पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिवेश जुनेजा (IPS-RR-1992) को उनकी वर्तमान पोस्टिंग पुलिस महानिदेशक, अभियोजन, यूपी, लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, सी०ओ०आई०डी० का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।




 


अतिरिक्त प्रभार और महत्वपूर्ण पद

विनोद कुमार सिंह (IPS-RR-1994) जो पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उप्र, लखनऊ के पद पर थे, उन्हें अब अपनी वर्तमान जिम्मेदारी के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, सी०ओ०आई०डी० का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव में, तरूण गाबा (IPS-RR-2001) को पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, उ०प्र०, लखनऊ के पद पर भेजा गया है, उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।


Tags:    

Similar News