UP का मौसम: मुरादाबाद, प्रयागराज, अयोध्या सहित 20 जिलों में कोहरा और शीतलहर; 31 जनवरी से फिर बारिश

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (सोमवार, 27 जनवरी) को कैसा रहेगा। मुरादाबाद, प्रयागराज, अयोध्या सहित 20 जिलों में कोहरा है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Updated On 2025-01-27 10:49:00 IST
UP का मौसम: मुरादाबाद, प्रयागराज, अयोध्या सहित 20 जिलों में कोहरा और शीतलहर; 31 जनवरी से फिर बारिश

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (सोमवार, 27 जनवरी) को कैसा रहेगा। मुरादाबाद, प्रयागराज, अयोध्या सहित 20 जिलों में कोहरा है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक है। शीतलहर चलने से कंपकंपी छूट रही है। अयोध्या सबसे सर्द है। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वाराणसी में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से बारिश की संभवना जताई है। इसके बाद ठंड और बढ़ेगी।

मुरादाबाद में घना कोहरा 

31 को बारिश की संभावना 
मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। यह सिस्टम 29 जनवरी से हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित करना शुरू करेगा। 28 जनवरी को धुंध और हल्का कोहरा रहेगा। 29 जनवरी को कोहरा रहेगा। सर्द हवा भी चलेगी। 30 जनवरी को कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। सुबह-शाम कोहरा को रहेगा। 31 जनवरी से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नए विक्षोभ की वजह से बारिश की संभावना है। बारिश रुकने के बाद फिर ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MP का मौसम: भोपाल, ग्वालियर सहित 20 जिलों में ठिठुरन, उमरिया में रात का पारा 4.8°; 1 फरवरी से इन शहरों में बारिश

यूपी के 10 प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान:

शहर    न्यूनतम तापमान (°C)
लखनऊ  14
कानपुर 14
वाराणसी 15
आगरा 13
मेरठ 15
गाजियाबाद 16
मुरादाबाद 15
सहारनपुर 12
झांसी 13
प्रयागराज 14

अयोध्या में शीतलहर और कोहरे 

इन शहरों में कोहरा 
मुरादाबाद, प्रयागराज, अयोध्या में कोहरा और शीतलहर का कहर जारी है। लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और शाहजहांपुर में सोमवार को कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। कई शहरों में शीतलहर भी चली। 

Similar News