UP का मौसम: नए साल में लखनऊ, कानपुर, अमेठी सहित 47 जिलों में शीतलहर; अगले 4 दिन कड़ाके की सर्दी

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (बुधवार, 1 जनवरी) कैसा है। नए साल पर लखनऊ, कानपुर, अमेठी, हाथरस सहित 47 जिलों में शीतलहर चल रही है।

Updated On 2025-01-01 09:09:00 IST
UP का मौसम: नए साल में लखनऊ, कानपुर, अमेठी सहित 47 जिलों में शीतलहर।

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (बुधवार, 1 जनवरी) कैसा है। नए साल पर लखनऊ, कानपुर, अमेठी, हाथरस सहित 47 जिलों में शीतलहर चल रही है। 40 शहरों में कोहरा भी छाया है। विजिबिलिटी 100 मीटर है। अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का है। बुलंदशहर सबसे सर्द रहा। रात का पारा 7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में अगले 4 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 6 जनवरी से फिर बारिश हो सकती है।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट 
मौसम विभाग ने बुधवार(1 जनवरी ) को लखनऊ, अमेठी, हाथरस, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा,  कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली,  सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर,  बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और फतेहपुर में कोल्डवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: भोपाल, रायसेन, उज्जैन सहित 32 जिलों में कोहरा, 20 जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम 
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पहाड़ों से बर्फीली हवा चल रही है। इससे गलन बढ़ गई है। शीतलहर चल रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 जनवरी से 6 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय और उससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। 2 जनवरी को दिन में मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाया रहेगा। 3 जनवरी को शीतलहर चलेगी। कोहरा भी छाया रहेगा। 4 जनवरी को कोहरा रहेगा। 6 जनवरी से फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।

Similar News