मुरादाबाद में भीषण हादसा: LPG गैस सिलेंडर के ट्रक में लगी आग, आसपास के खेतों तक पहुंची आग, इलाके में अफरा तफरी
Moradabad gas cylinder truck fire: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में शनिवार को गैस सिलेंडर के ट्रक में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग आसपास के खेतों तक पहुंच गई थी।
Moradabad gas cylinder truck fire: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में शनिवार को गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक ब्लास्ट हो गया। सिडावली गांव में शनिवार की शाम हुए इस हादसे से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सिंलेंडर की आग आसपास के खेतों तक पहुंच गई। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनजानि नहीं हुई। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। घटना की वजह तलाशी जा रही है।
#WATCH मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगी, आग पर काबू पा लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/BHMJCggBDP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2024
#WATCH मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: मुख्य अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया, "...हमें सिडावली गांव के पास सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। आग कुछ खेतों में भी फैल गई थी। आग पर काबू पा लिया गया... अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है... आग के कारणों की जांच की जा रही है...… pic.twitter.com/D4wVrEI9Pm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2024