मिर्जापुर में खौफनाक वारदात: 8 साल के मासूम की हत्या कर पड़ोसी ने गड्ढे में दफनाया
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रविवार, 22 सितंबर को एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले 8 साल के मासूम की हत्या कर दी। गला रेतने के बाद उसे गड्ढे में दफना दिया। बताया कि खेल-खेल में उसने ईंट मार दी थी।
Mirzapur Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में 8 साल के मासूम की हत्या हो गई। पड़ोसी ने मामूली बात पर पहले उसका गला रेता फिर गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार पूछताछ की तो कहा, खेल-खेल में उसने ईंट मार दी थी। जिसके बाद उसकी हत्या की है।
घटना कछवां थाना क्षेत्र के बजहा गांव की है। यहां दलित बस्ती में रहने वाला आशु (10) पुत्र सचानू रविवार शाम 4 बजे बकरी चराने गया था। देर शाम तक वह घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तभी किसी ने बताया, वह बरम बाबा मंदिर के पास बकरी चरा रहा था। परिजन रात 10 बजे वहां पहुंचे तो देखा कि बच्चा गढ्ढे में दफन है। ऊपर से बबूल की डाल डाल दी गई थी।
पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह 4 बजे एसपी की समझाइश पर वह माने।
पुलिस अधीक्षक ने बताया, बच्चे की हत्या पड़ोस में रहने वाले हिमांशु उपाध्याय ने की है। सुबह में खेल-खेल में बच्चे ने उस पर ईंट फेंक दिया था। इससे हिमांशु आक्रोशित हो गया और उसकी हत्या कर दी। कछवां थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।