लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने भदोही सीट से विनोद बिंद को प्रत्याशी बनाया, MP में बसपा के छह उम्मीदवार घोषित
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट में भाजपा ने निषाद पार्टी के विधायक डॉ विनोद बिंद को उम्मीदवार बनाया है। गुरुवार को भाजपा की इस घोषणा से निषाद पार्टी के दो उम्मीदवार हो गए जो BJP के सिम्बल पर लोकसभा लड़ेंगे।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-04-11 14:34:00 IST
Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट से डॉ. विनोद कुमार बिंद को उम्मीदवार बनाया है। वह अभी निषाद पार्टी के विधायक हैं। गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी ने भी मध्य प्रदेश की छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट से डॉ. विनोद कुमार बिंद को उम्मीदवार बनाया है। pic.twitter.com/G2rPrHT78f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2024