Jhansi Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, टायर में फंसने से एक की दर्दनाक मौत

Jhansi Road Accident: उत्तरप्रदेश के झांसी में भीषण हादसा हो गया। मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहे दो भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर के बाद ट्रक एक युवक को 50 मीटर तक घसीटता ले गया। मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Updated On 2024-08-02 11:55:00 IST
Shajapur Road Accident

Jhansi Road Accident: मजदूरी करके घर लौट रहे बाइक सवार दो भाई हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। टक्कर के बाद ट्रक एक युवक को 50 मीटर तक घसीटता ले गया। एक्सीडेंट में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे घायल को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। हादसे के बाद परिजन ने हंगामा मचा दिया। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। घटना  झांसी के ओरछा थाना क्षेत्र की है। 

टायरों के बीच फंस गया युवक 
अमित अहिरवार (20) पुत्र आसाराम मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र के घटवाहा गांव का रहने वाला था। अमित और उसका चचेरा भाई संजय अहिरवार (19) मजदूरी करने के लिए मैरी गांव आते थे। गुरुवार रात को मजदूरी करके दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मैरी पुल के ऊपर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अमित को 50 मीटर तक घसीटते ले गया। ऊपर से टायर निकल गए और अमित टायरों के बीच में फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संजय गंभीर घायल है।

परिजनों ने किया हंगामा
एक्सीडेंट के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन और रिश्तेदार  पहुंचकर हंगामा करने लगा। हंगामा की सूचना पर विश्वविद्यालय चौकी पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया।  बता दें कि अमित के पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। इसके बाद मां छोड़कर चली गई थी। अमित के पिता गोरा मछिया गांव में रहते थे। बचपन में ही अमित को उसकी बुआ विमला अपने साथ ले गई थी।  

Similar News