हरदोई में हड़कंप: बाइक पर साले-बहनोई; अचानक बजी फोन की घंटी, हैलो...बोलते ही मोबाइल ब्लास्ट

उत्तर प्रदेश के हरदोई में चौंकाने वाली घटना हो गई। बुधवार (19 फरवरी) को एक शख्स को कॉल रिसीव करना महंगा पड़ गया। कॉल रिसीव करते ही शख्स ने कहा-हैलो...बस मोबाइल ब्लास्ट हो गया।

Updated On 2025-02-20 11:53:00 IST
Hardoi Mobile Blast

Hardoi Mobile Blast: 'मोबाइल फोन' इस्तेमाल करने वाले सावधान...। यूपी के हरदोई की घटना से सबक लीजिए और अलर्ट हो जाइए...। बुधवार (19 फरवरी) को साले-बहनोई नुमाइश (प्रदर्शनी) देखकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बहनाई रामकिशोर के फोन की घंटी बजी। रामकिशोर ने जैसे ही फोन रिसीव करके हैलो बोला....बस तेज धमाके के साथ फोन ब्लास्ट हो गया। बाइक पर सवार साले-बहनोई जमीन पर गिरे। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना बावन रोड स्थित पॉलिटेक्निक के पास की है। 

जानिए पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली देहात के बनियानी निवासी रामकिशोर (30) और उनके साले अजीत कुमार (26) बुधवार को बाइक से नुमाइश देखने गए थे। नुमाइश (प्रदर्शनी) देखकर दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।  बावन रोड पर पॉलिटेक्निक के पास रामकिशोर के फोन की घंटी बजी। राजकिशोर ने मोबाइल निकाला। फोन रिसीव करके जैसे ही हैलो बोला तेज धमाके के साथ मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया। 

कैसे हुआ ब्लास्ट? जांच के बाद चलेगा पता 
ब्लास्ट होने से बाइक पर सवार रामकिशोर और अजीत जमीन पर गिर गए। रास्ते में मोबाइल ब्लास्ट की आवाज और दोनों को गिरते देखकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रामकिशोर के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। मोबाइल कैसे ब्लास्ट हुआ? कारण का पता लगाने पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही ब्लास्ट का कारण पता चलेगा। 

Similar News