गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: ओवरब्रिज का 10 क्विंटल भारी गॉर्डर SSB इंस्पेक्टर के ऊपर गिरा, जमीन पर चिपका शव

UP के गोरखपुर में गुरुवार (7 नवंबर) को बड़ा हादसा हो गया। ओवरब्रिज का 10 क्विंटल भारी गॉर्डर गिरने से SSB इंस्पेक्टर की मौत हो गई। गई। शव जमीन पर चिपक गया।

Updated On 2024-11-07 15:20:00 IST
Gorakhpur Overbridge Girder

Gorakhpur Overbridge Girder: गोरखपुर में गुरुवार (7 नवंबर) को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन ओवरब्रिज का 10 क्विंटल भारी गॉर्डर अचानक गिर गया। गॉर्डर के नीचे दबने से SSB इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। भारी गॉर्डर के नीचे दबने से शव जमीन पर चिपक गया। बाइक पर बैठा दूसरा साथी गंभीर घायल है। सूचना पर पुलिस, RPF और GRP के अफसर पहुंचे। गॉर्डर हटाकर इंस्पेक्टर के शव को निकला गया। इंस्पेक्टर के साथी को अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा जंगल रेलवे स्टेशन के पास की है।

जानें कैसे हुआ हादसा 
नकहा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। गुरुवार को सुबह साढ़े 10 बजे गॉर्डर को क्रेन से उतारा जा रहा था। ट्रैफिक को रोका नहीं गया था। उसी समय SSB इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह कोठारी (45) अपने साथी मनये कुंडू के साथ ऑफिस जा रहे थे। जैसे ही दोनों वहां से गुजरने लगे तभी क्रेन की चेन टूट गई और गॉर्डर सीधे बाइक सवार विजेंद्र सिंह और उनके साथी के ऊपर गिर गया। हादसे में विजेंद्र सिंह की मौत हो गई। साथी घायल है। विजेंद्र सिंह कोठारी हरिद्वार के रहने वाले थे।  

पुलिस कर रही मामले की जांच 
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, RPF और GRP पहुंची गॉर्डर हटाकर इंस्पेक्टर के शव को निकला गया। घायल मनये कुंडू को BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि  मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में सामने आया कि ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। इस वजह से हादसा हुआ। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

2021 से चल रहा निर्माण
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सेतु निगम ओवरब्रिज का निर्माण करवा रहा है। 2021 में ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। 1021 मीटर लंबे ओवरब्रिज की लागत 76.28 करोड़ है। पिलर का काम पूरा हो चुका है। अब रेल लाइन के ऊपर ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए ट्रक से गॉर्डर लाए गए हैं।  गॉर्डर रखते समय हादसा हो गया। 

Similar News