रवि किशन ने गोरखपुर में बनाई चाय: कहा-भारत को नहीं समझ पाएंगे इटली-ऑस्ट्रेलिया में पढ़े लोग, गरीब ही चला सकता है देश
Bhojpuri actor Ravi Kishan in Gorakhpur election: भोजपुरी एक्टर व गोरखपुर सांसद रवि किशन मंगलवार दोपहर चुनाव-प्रचार के दौरान ठेले पर पहुंचे और चाय बनाई।
Bhojpuri actor Ravi Kishan Gorakhpur election: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने मंगलवार दोपहर ठेले पर चाय बनाकर चुनाव अभियान की शुरुआत की। भारत की ज्यादातर आबादी गांव में रहती है। इसलिए वही आदमी देश चला सकता है, जिसने गरीबी देखी है।
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश: गोरखपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने चाय बनाकर अपना चुनावी अभियान शुरू किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2024
उन्होंने कहा, "... विपक्ष ने मोदी जी को चाय वाला कहा था... जिसने गरीबी देखी है वही इस देश को चला सकता है। इस देश में 80% देहात है, ये राजकुमार जो हीरे का चम्मच लेकर… pic.twitter.com/HEZh9Nb1Z7
भाजपा के गढ़ गोरखपुर में भोजपुरी एक्टर आमने-सामने
उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभाववाली सीट मानी जाती है। योगी यहां से पांच बार सांसद रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद हुए उपचुनाव में सपा को जरूर जीत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद से लगातार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर रविकिशन जीत रहे हैं। इस बार गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी ने भोजपुरी एक्टर्स काजल निषाद को प्रत्याशी बनाया है। जो रविकिशन को उन्हीं के अंदाज में जवाब दे रही हैं।