मौसम: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, चलेंगी धूलभरी हवाएं; कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार

Rajasthan Weather update: राजस्थान में जून की शुरुआत के साथ गर्मी ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार और रविवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

Updated On 2025-06-09 17:33:00 IST

राजस्थान मौसम का हाल

Rajasthan Weather update: राजस्थान में जून की शुरुआत के साथ गर्मी ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार और रविवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। गर्म हवा (लू) का प्रभाव खासतौर पर बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर क्षेत्रों में देखा जा रहा है।

राजधानी जयपुर, अजमेर और भरतपुर जैसे जिलों में भी दोपहर के समय तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया है। लू को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे लू और धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

धूलभरी आंधी के आसार
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी जिलों में आज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना जताई है। विशेष रूप से बीकानेर, चूरू और नागौर में दोपहर के बाद हल्की धूलभरी आंधी चल सकती है। विभाग ने इस दौरान यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कहीं-कहीं हल्की बारिश की उम्मीद
राजस्थान के दक्षिणी जिलों उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और आस-पास के इलाकों में हल्की प्री-मानसूनी बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। हालांकि, यह बारिश बहुत सीमित क्षेत्रों में होगी और तापमान में बहुत अधिक गिरावट की उम्मीद नहीं है।

तापमान का हाल

शहर

अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

जयपुर

43°C

30°C

जोधपुर

45°C

32°C

बीकानेर

46°C

33°C

उदयपुर

39°C

27°C

श्रीगंगानगर

47°C

34°C

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अभी पूरे प्रदेश में मानसून पहुंचने में लगभग 2 सप्ताह का समय लग सकता है लेकिन इससे पहले ही मानसून की आहट धीरे-धीरे प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में सुनाई दे रही है। फिलहाल लोगों को लू से बचाव पर ध्यान देना चाहिए। अभी कुछ दिनों तक राजस्थान में इस सप्ताह गर्मी से राहत के आसार कम हैं। 

Tags:    

Similar News