राजस्थान में बढ़ी कड़ाके की सर्दी: फतेहपुर 4.9°C, इन 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 18 नवंबर को 5 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिन मौसम शुष्क रहेगा और ठंड में राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Updated On 2025-11-18 08:52:00 IST

राजस्थान में बढ़ी कड़ाके की सर्दी

Rajasthan Weather Alert: उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी का असर और ज्यादा बढ़ा दिया है। तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे रात के साथ दिन में भी ठंड बढ़ गई है। सोमवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने 18 नवंबर को 5 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिन मौसम शुष्क रहेगा और ठंड में राहत मिलने की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान सीकर के पास फतेहपुर में 4.9°C रिकॉर्ड किया गया। शीतलहर का अधिक प्रभाव इन जिलों में रहा।सीकर, फतेहपुर, झुंझुनूं, नागौर, अजमेर, टोंक, कोटा इन इलाकों में सुबह-शाम बर्फीली हवा के कारण तेज ठंड महसूस की गई।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

कोटा: 10.6°C

सीकर: 5.5°C

झुंझुनूं: 9.2°C

नागौर: 5.6°C

चूरू: 8°C

बारां: 7.7°C

जालोर: 7.4°C

करौली: 7.6°C

अजमेर: 9.8°C

भीलवाड़ा: 8.6°C

अलवर: 8°C

उदयपुर: 8.5°C

जयपुर: 11.8°C

दिन में भी ठंड, 30°C से ऊपर सिर्फ 4 शहर

शीतलहर के चलते दिन में भी तापमान गिरा है और हल्की सर्दी महसूस की जा रही है। ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 30°C से नीचे रहा।

प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान:

करौली: 26.4°C

प्रतापगढ़: 26.4°C

भीलवाड़ा: 27°C

अलवर: 26.6°C

बारां: 27.2°C

जैसलमेर: 28.4°C

उदयपुर: 27°C

चूरू: 29.7°C

कोटा: 27.3°C

जयपुर: 28.4°C

झुंझुनूं: 28.4°C

सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 32.2°C दर्ज हुआ जो राज्य में एकमात्र शहर रहा जहां पारा 30°C से ऊपर रहा।

Tags:    

Similar News