आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती हैं कांग्रेस सरकार: राजस्थान में UP के CM योगी आदित्यनाथ ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
Yogi Adityanath Rajasthan Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजस्थान दौरे पर हैं। दोपहर 12 बजे उन्होंने भरतपुर जिले के लैना में चुनावी सभा की। 2 बजे सीकर में सभा है।
Yogi Adityanath Rajasthan Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजस्थान दौरे पर हैं। भरतपुर के हलैना में चुनावी सभी को संबोधित करते हुए आतंकबाद और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। CM योगी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। जबकि, कांग्रेस की सरकारें उन्हें बिरयानी खिलाती थी। भरतपुर के बाद सीकर में भी योगी की सभा है।
#WATCH भरतपुर, राजस्थान: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "... कश्मीर में धारा 370 समाप्त की गई, पत्थरबाज़ी समाप्त हुई। अब भारत की सीमाओं के अंदर आतंकवाद को प्रश्रय नहीं मिल पाएगा... कांग्रेस के लोग कुछ नहीं कर पाते थे, वे घुटने टेक देते थे... एक कांग्रेस थी जो… pic.twitter.com/pvKt6lAgQI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2024
वीरभूमि राजस्थान के अन्नदाता किसानों, युवाओं, कामगारों, माताओं-बहनों समेत समाज के सभी वर्गों की आवाज है कि फिर एक बार मोदी सरकार...
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 7, 2024
दौसा लोक सभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहा हूं... https://t.co/oyzwyYhIr8
- सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप कोली के समर्थन में जनसभा की। संबोधन की शुरुआत उन्होंने राम राम सा से की। मंच पर भरतपुर जिले के सभी भाजपा विधायक और भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहे। उन्होंने योगी को गदा भेंटकर स्वागत किया।