Rajasthan News: कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत, तीन घायल, प्रोसेस के दौरान हुआ हादसा

Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा में शुक्रवार को एक कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर घायल हो गए हैं।

Updated On 2024-04-12 15:34:00 IST
बालोतरा में कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई।

Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा में शुक्रवार को एक कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर घायल हो गए हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक की गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर किया गया है।

यह घटना बालोतरा जिले के औद्योगिक क्षेत्र थर्ड फेज में हुई। यहां महालक्ष्मी प्रोसेस हाउस के नाम से एक कपड़ा फैक्ट्री संचालित है। जिसमें शुक्रवार को बॉयलर फट गया। कपड़ा फैक्ट्री में मजदूर बॉयलर में प्रोसेस कर रहे थे। इस दौरान बॉयलर का तापमान काफी बढ़ गया। जिसके बाद बॉयलर अचानक से फट गया।

दो लोगों की हुई मौत
कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर फटने का हादसा इतना भीषण था, कि इसमें काम कर रहे दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बालोतरा के नाहटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गंभीर हालत में किया जोधपुर रेफर
वहीं एक मजदूर की हालत में सुधार न होने पर उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि दो घायलों का इलाज बालोतरा में ही किया जा रहा है। वहीं इस घटना की सूचना परा कर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान बालोतरा एसडीएम राजेश कुमार और उनके साथ थाना अधिकारी ओम प्रकाश गोदारा ने भी घनटास्थल का जायजा लिया।

Similar News