भारतीय वायु सेना का युद्धाभ्यास: 10 हजार से ज्यादा जवान होंगे शामिल, फाइटर प्लेन का दिखेगा जलवा

Indian Air Force: भारतीय वायु सेना का देश का सबसे बड़ा हवाई सैन्य अभ्यास सोमवार से हो रहा है। जो 'गगन शक्ति' के नाम से जानी जाएगी। इस कार्यक्रम में देश के सभी वायु सेना स्टेशन की भागीदारी रहेगी। युद्धाभ्यास 10 दिनों तक चलेगा। जिसमें करीब 10 हजार से अधिक वायुसैनिक भाग लेंगे।

Updated On 2024-04-01 15:15:00 IST
Indian Air Force

Indian Air Force: भारतीय वायु सेना का देश का सबसे बड़ा हवाई सैन्य अभ्यास सोमवार से हो रहा है। जो 'गगन शक्ति' के नाम से जानी जाएगी। इस कार्यक्रम में देश के सभी वायु सेना स्टेशन की भागीदारी रहेगी। युद्धाभ्यास 10 दिनों तक चलेगा। जिसमें करीब 10 हजार से अधिक वायुसैनिक भाग लेंगे।

राजस्थान में हो रहा भारतीय वायु सेना का यह युद्धाभ्यास देश का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है। जो सोमवार 1 अप्रैल से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चलेगा। इसका आयोजन पोकरण स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में होगा। इस दौरान रक्षा मंत्रालय से सभी जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना के सभी हवाई अड्डे सक्रिय रहेंगे। अभ्यास में विशेष प्रकार से सभी विमान जैसे तेजस, राफेल, सुखोई 30, जगुआर, ग्लोबमास्टर, चिनूक, अपाचे, प्रचंड सहित कई लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर भाग लेंगे।

भारत का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास
यह युद्धाभ्यास उत्तरी और पश्चिमी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में किया जाएगा। इसमें कई लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर अलग अलग वायु सेना अड्डे से उड़ान भरेंगे। इस दौरान पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में बनाए गए टारगेट पर निशाना साधकर दुश्मन को तबाह करने का अभ्यास किया जाएगा।

इससे पहले भी किया जा चुका है अभ्यास
रक्षा मंत्रालय विभाग ने इस अभ्यास को लेकर ऑपरेशनल रेल मोबिलाइजेशन प्लान (ORMP) को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत 10 हजार वायुसैनिकों और गोला-बारूद की पूरे देश में आवाजाही की सुविधा दी है। इससे पहले भी 12 मार्च को पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में प्रदर्शन किया गया था। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री भी शामिल हुए थे। इस दौरान एक विमान भी हादसे का शिकार हो गया था। हालांकि उसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई थी।

Similar News