Congress Manifesto: गहलोत सरकार की योजना पूरे देश में लागू करेगी कांग्रेस, भाजपा ने बताया झूठ का पुलिंदा

Congress Manifesto: कांग्रेस ने शुक्रवार को जारी चुनावी घोषणा-पत्र में चिरंजीवी योजना की तर्ज पर देशभर में 25 लाख तक निःशुल्क इलाज का दावा किया है। भाजपा ने झूठ का पुलिंदा बताया।

Updated On 2024-04-05 15:43:00 IST
Congress Nyay Patra

Congress Manifesto: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर किया है। इसमें 25 गारंटियों और पांच न्यायों का जिक्र है। स्वास्थ्य न्याय के तहत कांग्रेस ने वादा किया है कि केंद्र में इंडिया एलायंस की सरकार बनी तो राजस्थान की चिरंजीवी योजना की तर्ज पर पूरे देश में 25 लाख तक के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था करेंगे। उपचार पूरी तरह से कैशलेस होगा। 

कांग्रेस के मुंह से न्याय शब्द शोभा नहीं देता: मोहन 
कांग्रेस के इस घोषणा पत्र पर राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे कांग्रेस की हारी लड़ाई बताया। कहा, कांग्रेस ने सबके साथ अन्याय किया है। उनके मुंह से अब न्याय शब्द शोभा नहीं देता।  

मजाक बनकर रह गई कांग्रेस: राठौर 
राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को खोखली गारंटियों का पुलिंदा बताया। कहा, राजस्थान में जब 5 साल कांग्रेस सरकार थी तब एक ही गारंटी थी कि राजस्थान को लूटेंगे। कांग्रेस ने इस दौरान स्वार्थ की राजनीति करते हुए राजस्थान को लूटा है। इसीलिए हर प्रदेश से इनके पांव उखड़ रहे हैं। कांग्रेस अब तो मजाक बनकर रह गई है। 
 

वीडी शर्मा ने बताया अन्याय-पत्र 
मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को अन्याय पत्र बताया। कहा, कांग्रेस ने महिलाओं, युवाओं और किसानों का हमेशा अपमान किया है। हेमा मालिनी और कंगना रनौत के लिए कैसी कैसी भाषा का प्रयोग करते हैं। न्याय पत्र नहीं यह झूठ का पुलिंदा है। 

 

उपचार के साथ यह सुविधाएं भी नि:शुल्क
25 लाख की नि:शुल्क स्वस्थ्य बीमा योजना के साथ कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में हर नागरिक के लिए गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य लाभ निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहल्ला क्लिनिक, मोबाइल स्वास्थ्य इकाई, औषधालय और स्वास्थ्य शिविर में परामर्श, जांच, उपचार, सर्जरी, दवाएं मिलेंगी। 

Similar News