महाराष्ट्र: नासिक के सिन्नर इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, बुझाने में जुटी दमकल गाड़ियां, देखें वीडियो

Sinnar Nashik factory fire: महाराष्ट्र के नासिक स्थित सिन्नर इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर बुलाया गया है।

Updated On 2024-02-02 19:14:00 IST
Sinnar Nashik factory fire

Sinnar Nashik factory fire: महाराष्ट्र के नासिक शहर में सिन्नर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है। फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी आग पर काबू पाने और इसे बुझाने में जुटे हुए हैं।

मौके पर फायर डिपार्टमेंट के सीनियर अफसर मौजूद
नासिक के सिन्नर स्थित फैक्ट्री में अचानक लगने के बाद इसके आसपास स्थित दूसरी फैक्ट्रियों और परिसरों तक आग फैलने का खतरा मंडराने लगा, इसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आग लगने के कारणों  का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मौके पर फायर डिपार्टमेंट के सीनियर ऑफिसर भी पहुंचे हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। 

6 दकमल गाडियों को बुलाया गया
शुक्रवार की दोपहर फैक्ट्री में आ लगी। देखते-देखते ही आग ने फैक्ट्री के एक बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया गया। जानकारी मिलने के बाद फायर डिपार्टमेंट ने 6 दमकल वाहनों को मौके पर बुलाया है। 

फैक्ट्री के पास से लोगों को हटाया गया
आग लगने के तुरंत बाद फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों को वहां से हटाया गया। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 

(यह खबर अपडेट की जा रही है...)

Similar News