Shark attack Palghar: शार्क ने हमला किया, पैर पर काटा, फिर भी मछुआरे की बच गई जान, लेकिन शार्क की हो गई मौत

Shark attack Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां मछली पकड़ने गए एक युवक पर शार्क ने हमला कर दिया। हालांकि, हमले में गंभीर रूप से जख्मी युवक की जान बच गई, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद शार्क की मौत हो गई।

Updated On 2024-02-14 14:39:00 IST
महाराष्ट्र के पालघर में एक युवक शार्क के हमले में बाल-बाल बच गया।

Shark attack Palghar: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक हैरतअंगेज मामला मामला सामने आया है। यहां पालघर जिले में 32 साल का विक्की नामक एक मछुआरा समुद्र में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान एक शार्क ने उस पर हमला कर दिया। शार्क ने विक्का का पैर काट खाया। हालांकि, हैरानी की बात तो यह रही कि शार्क के इस हमले में मछुआरे की जान बच गई, जबकि शॉर्क की ही मौत हो गई। जिस शार्क ने मछली का पैर काटा था उसका वजन करी 200 किलाेग्राम बताया जा रहा है। 

शार्क हमले में घायल युवक की हालत स्थिर
घायल युवक की पहचान विक्की गोवारी के तौर पर की गई है। शार्क के हमले में घायल विक्की को मनोर के पहले पालघर के आस्था अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलात के लिए विनोबा भावे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

फिशिंग करने के दौरान शार्क का हमला
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक युवाओं का एक समूह मनोर स्थित वैतरना खाड़ी में फिशिंग करने गया था। समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान अचानक एक शार्क ने विक्की पर हमला कर दिया। हमले में विक्की गंभीर रूप से घायल कर दिया। शार्क ने विक्की के पैर पर हमला किया। उसके पैर में कई चोटें आई हैं।

पुलिस ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
शॉर्क के हमले के बाद काफी ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से विक्की बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने शार्क के हमले में एक युवक के घायल होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मनोर पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया। 

Similar News