Saif ali Khan Stabbing Case: CCTV फुटेज में दिखने वाला शख्स शरीफुल इस्लाम नहीं? पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का हमलावर कौन है। मुंबई पुलिस ने जिस शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। उसके पिता ने कहा, CCTV फुटेज में दिख रहा शख्स कोई और है।

Updated On 2025-01-23 21:17:00 IST
16 जनवरी देर रात अभिनेता सैफ अली खान के घर पर घुसकर आरोपी ने चाकू से हमला किया था।

Saif Ali Khan attack case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी मो. शरीफुल इस्लाम शहजाद के पिता रुहुल अमीन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि CCTV फुटेज में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं, बल्कि कोई और है। कहा, सीसीटीवी फुटेज में जो व्यक्ति दिख रहा है, उसके बाल बहुत लंबे हैं। मेरा बेटा सैनिकों जैसे छोटे बाल रखता है। 

जूट मिल में काम करता था शरीफुल
रुहुल अमीन के मुताबिक, शरीफुल आठवीं तक पढ़ा लिखा है। बाइक-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। 2007 तक वह बांग्लादेश के खुलना स्थित जूट मिल में काम करता था। इसके बाद गांव में खेती करने लगा। 

मुंबई पुलिस ने जब्त किए आईडी और डीएल 
मुंबई पुलिस को हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बांग्लादेशी होने के सबूत मिले हैं। मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसका बांग्लादेशी आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया है। इसमें उसका नाम शरीफुल इस्लाम और पिता का नाम मो. रुहुल अमीन लिखा है। 

मुंबई में 5 माह से रह रहा था शरीफुल
मुंबई पुलिस ने रविवार को शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को गिरफ्तार किया है। जो बांग्लादेश के बरिशाल का रहने वाला है और पिछले पांच महीने मुंबई में अवैध तरीके से रह रहा था। मुंबई में उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था। 

हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़ा था शरीफुल
मुंबई पुलिस के मुताबिक, शरीफुल हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़ा था। 7 माह पहले दावकी नदी पार कर अवैध तरीके से भारत पहुंचा। कुछ दिनों पश्चिम बंगाल में रहा। इसके बाद मुंबई आकर स्थानीय व्यक्ति के आधार कार्ड से सिमकार्ड खरीदी। यह सिम खुकुमोनी जहांगीर सेखा के नाम से पंजीकृत है। 

यह भी पढ़ें: आधी रात को जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर से मिले सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर ने जताया आभार

मोबाइल फोन और कपड़े भी बरामद 
आरोपी मुंबई पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मोबाइल फोन, कपड़े और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं। जिनकी फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी से जांच कराई जाएगी।  

Similar News