Pune ISIS module case: NIA ने कसा शिकंजा, पुणे में आरोपियों की चार प्रॉपर्टी सीज, आतंकी गतिविधियों के लिए कर रहे थे उपयोग
Pune ISIS module case: एनआईए ने महाराष्ट्र के कोंढवा में कुर्क की गई संपत्तियां तीन भगोड़ों सहित 11 लोगों से संबंधित हैं। इनका उपयोग आईईडी निर्माण, प्रशिक्षण व अन्य आतंकवादी गतिविधियां के लिए किया गया है।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-03-17 15:42:00 IST
Pune ISIS module case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में कोंढवा स्थित चार संपत्तियों को कुर्क किया है। इसके अलावा चेतना गार्डन सोसाइटी में एक फ्लैट, फजले रहमान रेजीडेंसी में एक और कोंडवा क्षेत्र में साईबाबा नगर और मीठा नगर में दो फ्लैट भी जब्त किए गए हैं। बताया कि जब्त की गई सामग्री का उपयोग आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाता था।
NIA ने ISIS मॉड्यूल आतंकी मामले में पुणे में 4 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। pic.twitter.com/eIbxH5Mkff
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024