महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा: CM फडणवीस ने गृह अपने पास रखा, डिप्टी सीएम शिंदे और अजित को क्या-क्या मिला? देखें पूरी लिस्ट

Maharashtra Cabinet Expansion: महायुति सरकार ने महाराष्ट्र में नए मंत्रिमंडल का विभाग आवंटन कर दिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा, जबकि एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय सौंपा गया।

Updated On 2024-12-21 22:49:00 IST
महाराष्ट्र में नए मंत्रिमंडल के विभागों आवंटन।

Maharashtra Portfolio Allocation: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने महाराष्ट्र में नए मंत्रिमंडल का विभाग आवंटन कर दिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा है, जबकि एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त और योजना विभाग सौंपा गया है। वहीं, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय मिला।

कैबिनेट विस्तार और मंत्रीमंडल की जिम्मेदारियां
15 दिसंबर को महाराष्ट्र में नए मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान 39 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से 33 को कैबिनेट मंत्री और 6 को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

  • देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्रालय के अलावा ऊर्जा (नवीकरणीय ऊर्जा को छोड़कर), कानून और न्याय, सामान्य प्रशासन, सूचना और जनसंपर्क विभाग अपने पास रखे।
  • शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और सार्वजनिक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) विभाग सौंपा गया।
  • एनसीपी नेता अजित पवार को वित्त और योजना विभाग के साथ राज्य उत्पाद शुल्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
  • महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्व विभाग सौंपा गया।

अन्य प्रमुख विभागों का आवंटन

  • राधाकृष्ण विखे पाटिल (बीजेपी): जल संसाधन (गोदावरी और कृष्णा वैली विकास निगम) विभाग।
  • हसन मुशर्रफ (एनसीपी): चिकित्सा शिक्षा विभाग।
  • चंद्रकांत पाटिल (बीजेपी): उच्च और तकनीकी शिक्षा, संसदीय कार्य विभाग।
  • गिरीश महाजन (बीजेपी): जल संसाधन (विदर्भ, तापी, कोंकण विकास निगम), आपदा प्रबंधन विभाग।

विपक्ष का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र शनिवार, 21 दिसंबर को नागपुर में संपन्न हुआ। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सत्र केवल औपचारिकता के लिए आयोजित किया गया था क्योंकि मंत्री विभागों के अभाव में किसानों और अन्य लोगों के मुद्दों को हल नहीं कर सके।

Similar News