महाराष्ट्र : तेजस फाइटर जेट पर विराजे गणपति, Interior Designer ने बनाया विशेष आसन, देखें VIDEO

Ganesh Chaturthi:मुंबई में गणपति बप्पा तेजस विमान की कॉकपिट पर विराजे दिखे। यहां एक इंटीरियर डिजाइनर ने गणपति के लिए खास तरह का आसन तैयार किया है।

Updated On 2024-09-07 18:07:00 IST
महाराष्ट्र में तेजस फाइटर जेट पर विराजे दिखे गणपति।

Ganesh Chaturthi 2024: देशभर में शनिवार ( 7 सितंबर ) से गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। महाराष्ट्र गणेश उत्सव के लिए विश्व प्रसिद्ध है। मुंबई की बात करें तो यहां भगवान गणेश की भव्य मूर्तियां, बड़े-बड़े पंडाल आकर्षण का केंद्र होते हैं। गणपति की ऐसी-ऐसी प्रतिमाएं कि नज़रें नहीं हटतीं। गणपति स्थापना का अंदाज भी अदभुत होता है। जी हां, गणेश चतुर्थी के दिन मुंबई में गणपति स्थापना का एक अलग अंदाज ही देखने को मिला। मुबई में गणपति बप्पा तेजस विमान की कॉकपिट पर विराजे दिखे। गणपति को तेजस विमान की सवारी एक इंटीरियर डिजाइनर ने कराई है।

गणेशजी के इस आसान को डिजाइन करने वाले इंटीरियर डिजाइनर का कहना है कि वो हर साल अलग थीम पर गणपति स्थापना करते हैं। ये थीम भारत के मौजूदा विकास पर आधारित होता है। मुंबई के इस इंटीरियर डिजाइनर ने अपने घर में ही इस आसान को बनाया है, जिसके बाद से उनके घर में आस-पास के लोगों का आना शुरू हो गया है। गणपति की यह सवारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


आज 7 सितंबर को देश भर में गणेश चतुर्थी की घूम है। देश के अलग-अलग कोने में गणपति की प्रतिमा को स्थापित किया जा रहा है। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में शनिवार सुबह गणपति की आरती की गई और उन्हें भोग अर्पित किया गया इसके बाद भक्तों ने दर्शन किए और पुणे के दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में 'महाआरती' का आयोजन किया गया।

लाल बाग के राजा ने पहनी 15 करोड़ की मुकुट
मुंबई में 'लालबाग के राजा' गणपति प्रतिमा का शनिवार को खास श्रृंगार किया गया। लालबाग के गणपति पांडाल में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस साल, लालबाग के राजा को 20 किलोग्राम वजनी सोने का पहनाया गया है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए है। यह मुकुट इस पांडाल की भव्यता को और बढ़ा रहा है और भक्तों को आकर्षित कर रहा है।

Similar News